{"_id":"64c2de7395e55e90580f9235","slug":"doctors-death-under-suspicious-circumstances-dead-body-found-in-toilet-ambala-news-c-36-1-sknl1003-7544-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: संदिग्ध परिस्थितियों में चिकित्सक की मौत, शौचालय में पड़ा मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: संदिग्ध परिस्थितियों में चिकित्सक की मौत, शौचालय में पड़ा मिला शव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,अंबाला।
छावनी के रामबाग रोड स्थित रोटरी अस्पताल के शौचालय में चिकित्सक का शव पड़ा मिला। अस्पताल प्रशासन ने चिकित्सक को छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।
हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि गांव शाहपुर रेवाड़ी निवासी चिकित्सक राहुल 2020 से अंबाला कैंट के रोटरी अस्पताल में कोविड काल से सेवाएं दे रहे थे। बुधवार की देर रात को वह अस्पताल के बाथरूम में गए थे। जब काफी देर तक और बाथरूम से बाहर नहीं आए तो स्टाफ ने जाकर देखा कि डॉ. राहुल शौचालय में बेसुध पडे़ थे। डाक्टर में कोई हरकत होते न देख अस्पताल प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में वे लोग चिकित्सक को लेकर छावनी के सिविल अस्पताल में पहुंचे, जहां पर डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वीरवार को पुलिस ने डाक्टर के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।