फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Doctor's appointment will be available as soon as you scan the QR code in the railway hospital

रेलवे अस्पताल में क्यू आर कोड स्कैन करते ही मिलेगी डॉक्टर की अप्वाइंटमेंट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Doctor's appointment will be available as soon as you scan the QR code in the railway hospital
रेलवे अस्पताल में उपचार के लिए जारी किया गया मोबाइल एप। - फोटो : Ambala
हरिंद्रपाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। मंडल चिकित्सालय में उपचार कराने के लिए अब कर्मचारियों और उनके आश्रितों को लंबी लाइनों में लगकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब कर्मचारी और उनके परिजन मोबाइल एप के माध्यम से क्यू आर कोड स्कैन कर संबंधित डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे। रेलवे अस्पताल में यह सुविधा सोमवार से तत्काल प्रभाव से आरंभ हो गई है।
उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन के प्रयास से यह सुविधा शुरू की गई है। मौजूदा समय में अंबाला रेल मंडल में लगभग 14 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। वहीं सेवानिवृत्त कर्मचारियों की संख्या भी सात हजार के करीब है। इतनी ही संख्या में कर्मचारियों के आश्रित भी हैं। इन्हें इस सुविधा का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों ने बताया कि पहले कर्मचारियों को एक बार रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए और फिर डॉक्टर को दिखाने के लिए या दवाइयां लिखवाने के लिए दो-दो बार लंबी लाइनों में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता था। इस संबंध में उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन के मंडल सचिव प्रहलाद त्रिपाठी ने यूनियन पदाधिकारियों हरपाल सिंह, सुभाष चंद्र, प्रेम सिंह पटवाल व गुरप्रीत सिंह आदि के साथ मिलकर वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। उन्हें कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया। इसके परिणाम स्वरूप सोमवार से ऑनलाइन सेल्फ रजिस्ट्रेशन की सुविधा का शुभारंभ किया गया। इसके माध्यम से कर्मचारी अपना रजिस्ट्रेशन स्वयं ही कर सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद बाकायदा उन्हें डॉक्टर से मिलने के समय और तारीख की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएमआईएस मोबाइल एप करना होगा डाउनलोड
सुविधा का लाभ लेने के लिए प्रत्येक कर्मचारी को रेलवे एचएमआईएस (अस्पताल प्रबंधन सूचना प्रणाली) को मोबाइल एप के माध्यम से डाउनलोड करना होगा। एप में लॉग इन करने के बाद कर्मचारी ने जिस डॉक्टर को दिखाना है, उसका क्यू आर कोड नजर आएगा। इसके बाद कोड स्कैन करते ही रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
सलाह और रिपोर्ट की भी करा सकेंगे जांच
एचएमआईएस मोबाइल एप पर लगभग 20 प्रकार के सुविधाजनक मॉड्यूल बनाए गए हैं। इनमें दैनिक देखभाल के साथ अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई है। एप के माध्यम से ओपीडी, आईपीडी लैब, ओटी, ब्लड बैंक, फार्मेसी, रेफरल, चिकित्सा जांच सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। वहीं बीमारी से संबंधित पूरी जानकारी को एप पर सहेज कर भी रख सकते हैं। इस एप के माध्यम से टेली-परामर्श, प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट देखना, रोगी को दी जाने वाली दवाएं आदि जैसी सुविधाएं भी डाक्टर के साथ साझा की जा सकती हैं।
सराहनीय कार्य
रेलवे अस्पताल में सोमवार से एचएमआईएस मोबाइल एप के माध्यम से उपचार की सुविधा शुरू की गई है, ताकि कर्मचारियों व उनके आश्रितों को लंबी लाइनों से छुटकारा मिल सके। वे सही समय पर संबंधित डॉक्टर के पास पहुंच कर उपचार करवा सकें।

-प्रहलाद त्रिपाठी, मंडल सचिव, यूआरकेयू।
कर्मचारियों को मिलेगी सुविधा
मंडल अपने कर्मचारियों का पूरी तरह से ध्यान रख रहा है। रेलवे अस्पताल में उपचार के लिए आरंभ किए गए मोबाइल एप की सुविधा काफी बढ़िया है। इससे कर्मचारियों के समय की बचत होगी और उन्हें सही समय पर उचित उपचार भी मिल सकेगा।
-गुरिंदर मोहन सिंह, रेल प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed