फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   do not lose sanam, tarun sagar, ambala

किसी भी परिस्थिति में संयम न खोएं : तरुण सागर

Thu, 07 Jul 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला Updated Thu, 07 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
do not lose sanam, tarun sagar, ambala
तरुण सागर - फोटो : amar ujala
जैन मुनि तरुण सागर ने कहा कि यदि आपको कोई अपशब्द कहे तो महज मुस्कुरा दें। अपशब्द कहने वाला स्वयं ही शर्मिंदा हो जाएगा। यदि कोई आपको अपशब्द कहता है तो और आप उसे स्वीकार नहीं करते तो वह अपशब्द उसी के पास रह जाते हैं। वे बुधवार को सिटी के स्वामियां मोहल्ला स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित कड़वे प्रवचनों के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मेयर रमेश मल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। 
विज्ञापन


मुनि तरुण सागर ने कहा कि जीवन में शांति पाने के लिए क्रोध पर काबू पाना सीख लो। जिसने जीवन से समझौता करना सीख लिया वह संत हो गया। वर्तमान में जीने के लिए सजग और सावधान रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि शादी करना है तो जागते हुए करो। परिजनों की मर्जी को दरकिनार कर घर से भागने की प्रवृत्ति आपके जीवन को अंधकारमय बना सकती है। युवतियां कभी भी घर से भागकर शादी मत करना। विधर्मी से शादी करने पर आपको वह सब भी करना पड़ सकता है जिसकी कल्पना आपने कभी न की होगी। तीन घंटे की फिल्म तथा वास्तविक जीवन में काफी अंतर होता है। अत: जागृत अवस्था में रहकर कोई भी कार्य करो। उन्होंने कहा कि जिसके भाग्य में जो लिखा है, उसे वही मिलेगा और परेशान होने से कुछ अतिरिक्त प्राप्त नहीं होने वाला। सर्वोच्च सत्ता ईश्वर के ही हाथ में है। अत: यदि वह आपसे नाराज है तो दुनिया की कोई ताकत आपकी मदद नहीं कर सकती। मुनि तरुण सागर ने मेयर रमेश मल को पटका पहनाकर और समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed