फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Diya from class 12th medical became Miss DAV

Ambala News: कक्षा 12वीं मेडिकल से दीया मिस डीएवी बनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Diya from class 12th medical became Miss DAV
शहर के डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया। स्कूल
अंबाला सिटी। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में सुसज्जित विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कला का परिचय देते हुए विद्यालय के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कक्षा 12वीं की छात्रा जैनिस ने अपने अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, अर्थ ने भी अपनी प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। विद्यालय के हेड ब्वॉय अनादित्य और हेड गर्ल कुंजल ने मंच पर अपने अनुभव सांझा करते हुए विद्यालय को अपने योगदान के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. राधा रमन सूरी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए उन्हें भविष्य में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर मिस और मास्टर डीएवी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में सुरेश कॉल, नीना सूरी और अलका सैनी ने विजेताओं का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

12वीं कक्षा मेडिकल से दीया मिस डीएवी, साहिल मास्टर डीएवी चुने गए। इस तरह आर्ट्स में हंसिका, कॉमर्स से हिमांशी, साइंस से सिमरन मिस पर्सनेलिटी और आर्ट्स से अर्थ, कॉमर्स से तनमय, साइंस से कुणाल मास्टर पर्सनेलिटी चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed