फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   divorce given to wife and husband

वीडियो कॉल से टूट रहे सात जन्म साथ रहने के वादे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
divorce given to wife and husband
शादी के दौरान अकसर दुल्हा-दूल्हन फेरे लेते समय सात जन्म तक एक साथ रहने का वायदा करते हैं। लेकिन अब यह वायदे वीडियो कॉल के जरिए सात समुंद्र पार बैठकर टूट रहे हैं। अब तलाक के ऐसे मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। स्पेशल पॉवर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर न्यायिक अधिकारी भी ऐसे मामलों में तलाक को मंजूरी दे रहे हैं। एक मामले में तो विदेशी दूल्हन ने वीडियो कॉल के जरिये पति को तलाक दिया है। शादी के चार दिन बाद ही वह पति को यहां छोड़कर विदेश रवाना हो गई थी। इसके बाद वह न तो खुद इंडिया आई न ही पति को विदेश बुलाया। वीडियो कॉल से तलाक लेकर ही पति को शादी के बंधन से रिहाई मिली।
विज्ञापन

शादी रचाकर दूल्हन अमेरिका फुर्र हुई
यह मामला अंबाला के पीयूष का है। 2018 में उसने अमेरिकी नागरिक भारती से शादी रचाई थी। शादी के बाद पीयूष ने भारती के साथ अमेरिका में बसने का सपना संजोया था। इसी वजह से पीयूष के परिवार की ओर से दिल खोलकर शादी में खर्च किया। शादी के चार दिन बाद ही भारती अमेरिका फुर्र हो गई। इसके बाद उसने न तो पीयूष को अमेरिका बुलाया न ही खुद इंडिया आई। यहां आने की बजाय भारती ने पीयूष से तलाक पर सहमति जता दी थी। उसने स्पेशल पॉवर ऑफ अटॉर्नी भेजकर वीडियो कॉल के जरिये तलाक पर सहमति दे दी। इसके बाद दोनों के बीच तलाक को मंजूरी मिल गई।
विज्ञापन

शादी के बाद यूके रहे, फिर लिया तलाक
कैंट के गुरप्रीत सिंह की शादी यहीं की परमजीत से 2017 में हुई थी। शादी के बाद दोनों यूके चले गए। लेकिन विदेश में दोनों के बीच घरेलू कलह हो गया। जिसकी वजह से परमजीत इंडिया वापस आ गई। परमजीत ने गुरप्रीत पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के समेत कई तरह के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद दोनों के बीच तलाक को लेकर भी सहमति बन गई। तब गुरप्रीत ने वापस आने की बजाय अपने पिता को तलाक के लिए स्पेशल पॉवर ऑफ अटॉर्नी जारी कर दी। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए गुरप्रीत व परमजीत के बीच तलाक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय-निधि भी वीडियो कॉल के जरिए होंगे अलग
रादौर की निधि की शादी 2018 में विजय से हुई थी। तब निधि नर्सिंग की छात्रा था। विदेश जाने के लिए ही दोनों ने एक दूसरे से शादी रचाई थी। हालांकि शादी के कुछ समय बाद ही विजय फ्रांस चला गया। लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। कुछ समय बाद ही उसने निधि से बातचीत करनी बंद कर दी। विवाद बढ़ा तो दोनों के बीच तलाक की नौबत आ गई। इंडिया आने की बजाय अब विजय ने फ्रांस से ही निधि को वीडियो कॉल के जरिए तलाक देने पर सहमति जता दी है। इस मामले में 16 मार्च को सुनवाई तय है। स्पेशल पॉवर ऑफ अटॉर्नी आने के बाद वीडियो कॉल से विजय तलाक पर सहमति देगा।

आमतौर पर ऐसे मामलों में दोनों पक्षों की सहमति जरूरी होती है। अगर तलाक के लिए दुल्हा या फिर दूल्हन इंडिया वापस नहीं आना चाहते तो वह पॉवर ऑफ अटॉर्नी के जरिये वहीं से तलाक ले सकते हैं। वीडियो कॉल या फिर व्हाट्सअप कॉल से सहमति के बाद तलाक की कार्रवाई पूरी हो जाती है। पिछले कुछ समय में तेजी से ऐसे मामलों की संख्या बढ़ी है।
रोहित जैन, प्रेसिडेंट, जिला बार एसोसिएशन, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed