फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Divert route increased trouble, drivers were stuck for hours

Ambala News: डायवर्ट रूट ने बढ़ाई परेशानी, घंटों उलझे वाहन चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
Divert route increased trouble, drivers were stuck for hours
अंबाला छावनी गोबिंद नगर में लगा जाम।
अंबाला। मतगणना के दौरान अंबाला-जगाधरी हाईवे को साहा से गोल चक्कर तक बंद कर किए रूट डायवर्ट ने वाहन चालकों के पसीने छुड़ा दिए। भारी संख्या में मुख्य मार्ग पर लोगों को जाम के लिए परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, साहा से महेश नगर के गांवों और शहर के लोगों को बस स्टैंड तक जाने के लिए लिंक रोड का सहारा लेना पड़ा। ऐसे में लिंक रोड भी जाम हो गए। स्थिति यह बन गई कि पतली गलियों में भारी वाहन घुसने के कारण जाम लग गया। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। 15 मिनट का सफर में करीब एक-एक घंटा लगा। यहां तक कि गांवों से आने वाले लोग लिंक रोड के फेर में ही उलझ कर रह गए।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा स्थिति महेश नगर में गोबिंद नगर चौक से हुए रूट डायवर्ट में मिली। गोबिंद नगर की गलियों से फंसते-फंसाते हुए लोग किसी तरह से सुभाष पार्क के पास पहुंचे तो उन्हें आगे भी नाकाबंदी मिली। इसके बाद वह डेहा कॉलोनी के बीच से ग्वाल मंडी के पास से होकर किसी तरह से सदर बाजार में पहुंचे। वहां से होते हुए बस स्टैंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रामपुर सरसेहड़ी और आसपास के गांव वालों को डीएवी रिवरसाइड स्कूल के बाहर से पहले तो मोड़ दिया गया लेकिन लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मतगणना के सामने एक लेन को खोलते हुए लोकल लोगों को गुजरने दिया।
ऑटो और ई-रिक्शा ने वसूले मनमाने दाम

रूट डायवर्ट के बीच सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली छात्रों को झेलनी पड़ी। सुबह स्कूलों में पहुंचने व दोपहर को छुट्टी के बाद लौटने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। यहां तक कि जो ऑटो और ई-रिक्शा चल रहे थे। उन्होंने भी मुख्य रास्ता बंद होने का फायदा उठाते हुए मनमाने दाम वसूले। गली-मोहल्लों में से गुजरने के बात कहकर घंटों जाम की परेशानी बता पैसे लिए। ऐसे में छात्रों व उनके अभिभावकों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
अनियंत्रित होकर पलटा दूसरा ई-रिक्शा

महेश नगर से गोबिंद नगर चौक की तरफ आ रही एक ई-रिक्शा अचानक से मुड़ते समय अनियंत्रित होकर पलट गई। दरअसल, पुलिस ने जैसे ही उसे मुड़ने के लिए बोला तो वो मोड़ते समय ही पलट गई। गनीमत यह रही कि चालक सहित एक अन्य सवार बाल-बाल बच गया। पुलिस मुलाजिमों ने तुरंत ई-रिक्शा को उठाया।

नाकों पर पुलिस से उलझते रहे लोग

भले ही रूट डायवर्ट कर दिया हो लेकिन सबसे ज्यादा परेशानी मतगणना केंद्र के निर्धारित सीमा के भीतर रहने वाले लोगों को उठानी पड़ी। वह बार-बार तर्क दे रहे थे कि उनका घर नाकाबंदी के बीच में है तो वह कैसे जाएं लेकिन पुलिस ने उन्हें लंबा सफर तय कर घूमकर आने के लिए बोला। ऐसे में लोगों ने रोष भी जताया। साथ ही पुलिस से उलझते हुए भी नजर आ रहे थे।

अंबाला छावनी गोबिंद नगर में लगा जाम।

अंबाला छावनी गोबिंद नगर में लगा जाम।

अंबाला छावनी गोबिंद नगर में लगा जाम।

अंबाला छावनी गोबिंद नगर में लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed