फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   District level sports competitions from 17 to 25 March

Ambala News: जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 17 से 25 मार्च तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
District level sports competitions from 17 to 25 March
अंबाला। एसडीएम अंबाला छावनी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में 17 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली एथलैटिक्स, बास्केटबाल तथा फुटबाल खेल प्रतियोगिता के संबध में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला खेल अधिकारी राम निवास तथा लेखा अधिकारी मदन शिक्षा सदन उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने बताया गया कि खेल विभाग हरियाणा द्वारा राज्य के प्रत्येक जिला में कम से कम दो खेलों का आयोजना महिला आयु वर्गों (18 वर्ष से कम तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) में किया जाएगा। जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिता का 17 मार्च से 25 मार्च के दौरान आयोजन करवाया जा रहा है। 17 मार्च को एथलेटिक्स (18 वर्ष से कम तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) बास्केटबाल तथा फुटबाल (18 वर्ष से कम आयु वर्ग) खेल की प्रतियोगिता राजीव गांधी खेल स्टेडियम, सेक्टर-10, अंबाला शहर में करवाई जानी है। खेल विभाग की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाडिय़ों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी। महिला खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एक हजार रूपये, द्वितीय पुरस्कार 700 रुपये और तृतीय पुरस्कार 500 रुपये की राशि इनाम के रूप में दी जाएगी। इच्छुक महिला खिलाड़ी (18 वर्ष से कम तथा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग) में 17 मार्च को सुबह 9 बजे राजीव गांधी खेल स्टेडियम में प्रतिभागिता करने के लिए पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed