फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   District Education Minister hoisted the flag, took the salute of the parade

Ambala News: जिला शिक्षा मंत्री ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
District Education Minister hoisted the flag, took the salute of the parade
अंबाला। जिलाभर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। सिटी के पुलिस लाइन परिसर में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह मनाया। हरियाणा के शिक्षामंत्री कंवरपाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और जिलावासियों के नाम संदेश दिया। शिक्षामंत्री ने इससे पहले पुलिस लाइन मैदान में शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री ने कहा कि बहन-बेटियों को उच्चतर शिक्षा की सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार ने 20 किलोमीटर के दायरे में एक कॉलेज स्थापित किया है। प्रदेश में 76 नए कॉलेज बिना मांग के खोले हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एसवीएम बाल भारती स्कूल के विद्यार्थियों की ओर से भांगड़ा को पहला स्थान, एमएम यूनिवर्सिटी मुलाना के विद्यार्थियों की ओर से हरियाणवी नृत्य को दूसरा स्थान व राजकीय महिला महाविद्यालय अंबाला सिटी के विद्यार्थियों की ओर से गिद्दा को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री कंवरपाल ने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। जिला स्तरीय समारोह के तहत जिन स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिजनों, युद्ध वीरांगनाओं और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर - 17 से 34
राज्यसभा सदस्य पंवार ने किया ध्वजारोहण
अंबाला। छावनी स्थित एसडी काॅलेज परिसर में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हुआ। इसमें सांसद कृष्ण लाल पंवार ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इससे पहले सांसद कृष्ण लाल पंवार ने काॅलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पुष्प अर्पित कर तथा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि दी। समारोह में सांसद कृष्ण लाल पंवार ने मास पीटी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों व प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

फोटो - 16
राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय ने फहराया तिरंगा
नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर नारायणगढ़ अनाज मंडी में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राज्य सभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के परिजनों व वार विडो तथा सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि सदियों की प्रतीक्षा और सदियों का अभूतपूर्व धैर्य, अनगिनत बलिदान, त्याग और तपस्या के बाद हमारे प्रभु श्री राम का मंदिर अयोध्या में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से यह संभव हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed