{"_id":"667228cd93354a08e101562a","slug":"district-council-meeting-today-uproar-expected-ambala-news-c-36-1-amb1003-124765-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जिला परिषद की बैठक आज, हंगामे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जिला परिषद की बैठक आज, हंगामे के आसार
विज्ञापन
जिला परिषद चेयरमैन राजेश कुमार।
अंबाला सिटी। जिले के 400 गांवों में विकास के लिए जिला परिषद की पांच महीने बाद बुधवार सुबह 11 बजे परिषद सभागार में बैठक होगी। इसमें जिला परिषद के विकास कार्यों के लिए उपलब्ध राशि और प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा होगी।
इसके साथ ही बीते माह जनसंवाद के तहत प्राप्त मांगों पर भी कार्रवाई होगी। इसमें नए कार्यों के लिए करीब पौने दो करोड़ का बजट रखा जाएगा। इससे पहले करीब 10 करोड़ के बजट के विकास कार्य पास हो चुके हैं। उनके कार्यो के लिए प्रक्रिया चल रही है। कुछ कार्य हो चुके हैं और कई होने हैं।
जिला परिषद गांवों में वाटर कूलर, ई-रिक्शा, क्यू शेल्टर, सफाई, स्वागत द्वार, व्यायामाशाला, धर्मशाला की रिपेयर, आंगनबाड़ी की रिपेयर कार्य करता है। वहीं, पांच महीने बाद होने वाली बैठक हंगामेदार होने के आसार हैं, क्योंकि कई जिला परिषद सदस्यों में उनके वार्डों में विकास कार्य न होने से नाराजगी है। इससे वह अपने मुद्दे सदन में उठाएंगे।
विज्ञापन
259 कामों पर खर्च हो रहे 10 करोड़
जिला परिषद में दो तरह के फंड से पैसा खर्च होता है। इनमें एसएफसी के तहत सात करोड़ 21 हजार और सीएफसी के तहत तीन करोड़ 12 लाख के कार्यों को अनुमति दी गई थी। एसएफसी में 157 और सीएफसी में 102 कार्य स्वीकृत किए गए थे। इनमें से कई कार्य हो चुके हैं। कई चल रहे हैं और कुछ ऐसे भी कार्य हैं, जो शुरू होने हैं।
बैठक में 31 कामों पर होगी चर्चा
जिला परिषद की बैठक गुरुवार को होगी। बैठक में 31 कार्यों के लिए करीब पौने दो करोड़ का बजट रखा जाएगा। यह बजट परिषद बैठक में पास किया जाएगा। इसके बाद जिला परिषद सदस्यों से कार्य मांगे जाएंगे और उन कार्यों के बाद बजट दिया जाएगा। इस बजट पर बैठक में चर्चा की जाएगी। जिला परिषद श्मशान घाट का शेड, चहारदिवारी, पेंट, चौपाल कार्य सहित अन्य कार्यों के लिए बजट देता है। पहले नालियां, गलियों के लिए बजट जिला परिषद देता था, मगर अब यह कार्य जिला परिषद के पास नहीं हैं।
गांवों में कूड़ा उठाने के लिए दी 115 ई-रिक्शा
ग्रामीण क्षेत्र में कूड़ा उठाने के लिए जिला परिषद की ओर से गांवों में 115 ई-रिक्शा दी गई हैं। इन ई-रिक्शा में गीला व सूखा कूड़ा उठाया जाता है। इसके अलावा गांवों में 202 वाटर कूलर भी लगाए गए हैं। यह ई-रिक्शा और वाटर कूलर जिला परिषद सदस्यों की सहमति से गांवों में दी है।
जिला परिषद बैठक में इन बिंदुओं पर होगी चर्चा
-पूर्व बैठक 16 जनवरी 2024 की पुष्टि बारे।
-जिला परिषद के विकास कार्यों के लिए उपलब्ध राशि की चर्चा बारे और प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा।
-जनसंवाद के तहत प्राप्त मांगों के बारे में।
-जिला परिषद भवन के विस्तारके बारे में।
-जिला परिषद की ओर से 15वें वित्त आयोग व राज्य वित्त आयोग के तहत जारी की गई विकास कार्यों की समीक्षा के बारे में।
-जिला परिषद की खुरमपुर माजरी में खाली जमीन को बिजली निगम को देने के बारे में।
-जिला परिषद के प्रस्तावित बजट 2024-25 पर चर्चा।
वार्ड में नहीं हो रहे काम : रजत सिंह
वार्ड-5 के सदस्य रजत सिंह ने बताया कि उनके वार्ड में शेड डालने का कार्य, स्वागत द्वार और बस स्टैंड बनना था। पिछले वर्ष तीन मार्च को पहली बैठक हुई थी। उस समय के कार्य रुके हैं। उनके वार्ड में कार्य नहीं हो रहे। जिन लोगों ने उनको चुनकर भेजा है, वह उनको कार्यों के लिए फोन करते हैं। वार्ड में 36 गांव हैं, जबकि 3 ई-रिक्शा आई है व 8 वाटर कूलर दिए गए हैं। एक गांव में दो से तीन वाटर कूलर देने चाहिए।
फोटो-- -18
रुके कार्यों के लिए उठाएंगे आवाज : मुकेश
वार्ड-7 के सदस्य मुकेश ने कहा कि उनके वार्ड में विकास कार्य हो रहे हैं, लेकिन चुनाव के कारण कार्यों की गति धीमी थी। इन कार्यों को जल्दी करने के लिए सदन में मजबूती से आवाज उठाई जाएगी ताकि वार्ड में रूके हुए कार्य हो सकें। कुछ कार्य शुरू नहीं हुए हैं। उनको भी जल्दी शुरू किया जाए। जो टेंडर अभी तक किसी कारण नहीं लगे हैं, उनको लगाया जाए।
फोटो-- -15
बैठक में नए काम भी दिए जाएंगे : करनैल
जिला परिषद के उपप्रधान करनैल सिंह ने कहा कि बुधवार को जिला परिषद की बैठक होगी। बैठक में पिछले कार्यों की समीक्षा की जाएगी और नए कार्य भी दिए जाएंगे। कुछ विकास कार्य चल रहे हैं और कुछ कार्यों के एस्टीमेट चुनाव की वजह से रूक गए थे, उनको भी करवाया जाएगा। जो पहले टेंडर हो चुके हैं, उनका कार्य हो रहा है।
फोटो-- -12
वर्जन
बुधवार को जिला परिषद की बैठक होगी। बैठक में करीब पौने दो करोड़ के बजट को लेकर चर्चा होगी। इसके अलावा बाकी के मुद्दे बैठक होने पर ही रखे जाएंगे। गांवों में जिला परिषद की ओर से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। पहले भी 10 करोड़ के विकास कार्य को मंजूरी मिल चुकी है। वह भी करवाए जा रहे हैं।
राजेश कुमार, चेयरमैन, जिला परिषद।

फोटो