फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Distributed cheques worth Rs 25.23 lakh to 23 beneficiaries under Surya Ghar Yojana

Ambala News: सूर्य घर योजना में 23 लाभार्थियों को 25.23 लाख के चेक वितरित किए

Sat, 08 Nov 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 08 Nov 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Distributed cheques worth Rs 25.23 lakh to 23 beneficiaries under Surya Ghar Yojana
शास्त्री कॉलोनी ​स्थित आवास पर लाभा​​र्थियों को चेक देते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। प्रवक्ता
अंबाला। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छावनी के 23 लाभार्थियों को 25.23 लाख रुपये की सब्सिडी के चेक वितरित किए। इस दौरान उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठाएं ताकि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार ग्रीन एनर्जी युक्त भारत को विकसित कर सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बहुत अच्छी योजना है, जिसके तहत 60 हजार रुपये केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से 50 हजार के यानि कुल 1.10 लाख रुपये की सब्सिडी के चेक प्रत्येक लाभार्थी को दिए हैं। योजना के तहत 1.80 लाख रुपये से कम जिसकी आय है उसे दो किलोवाट तक 1.10 लाख रुपये सब्सिडी के तौर पर दिए गए हैं। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि लाभार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य यह है कि वो और भी लोगों को बताएं और दिखाएं की सोलर पैनल लगने के बाद बिजली लगभग मुफ्त हो जाती है। सोलर से जितनी बिजली दिन में पैदा होगी उससे एक घर का गुजारा चल सकता है व बिजली का बिल खत्म हो सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed