फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dispute over transformer shifting, anger erupted again

Ambala News: ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग पर विवाद, फिर फूटा गुस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 05:21 AM IST
विज्ञापन
Dispute over transformer shifting, anger erupted again
बिजली के ट्रांसफार्मर को घर के आगे लगाए जाने का विरोध करते लोग। संवाद
अंबाला। सड़कों पर लगे ट्रांसफार्मर अब स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। ऐसे में उन्हें अब हादसे का डर सता रहा है। ऐसे ही एक मामले में विवाद हो गया।
विज्ञापन

छावनी के क्राॅस राेड नंबर पांच दीना की मंडी में रहने वाले लोगों ने रोष जताया और कहा कि जो ट्रांसफार्मर पहले सड़क पर था, उसे अब उनके घर के आगे लगाया जा रहा है जोकि आने मुसीबत बन जाएगा। इससे घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। स्थानीय निवासी राजीव गोयल ने बताया कि सड़क को चौड़ा किया जा रहा है और इस कारण जो ट्रांसफार्मर सड़क पर लगा था, उसे अब उनके घर के आगे लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

ऐसे में घर में आने जाने के लिए नाममात्र ही जगह रहेगी। घर में बुजुर्ग और छोटे बच्चे हैं। ऐसे में अगर ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकली या आग लग जाए तो फिर हादसा भयावह होगा और इसकी जिम्मेदारी बिजली निगम की होगी। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने भी बिजली निगम की इस कार्रवाई पर एतराज जताया और इस ट्रांसफार्मर को खाली जगह पर लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष पार्क से 12 क्रास रोड तक लगे ट्रांसफार्मर
सुभाष पार्क से आलू गोदाम तक और यहां से 12 क्राॅस रोड बिजली निगम के कार्यालय तक सड़क किनारे लगभग 10 से अधिक ट्रांसफार्मर लगे हैं जो काफी पुराने हैं। इन ट्रांसफार्मरों को रिहायशी क्षेत्रों से हटाने के लिए पूर्व में भी कई रोष प्रदर्शन हो चुके हैं और इनसे आगजनी की घटनाएं भी हो चुकी हैं, बावजूद इसके इन्हें यहां से हटाने का काम नहीं किया लेकिन अब सड़क चौड़ीकरण का काम हो रहा है, ऐसे में इन ट्रांसफार्मरों को सड़क से हटाने के लिए बिजली निगम ने कार्रवाई शुरू की है। इसलिए अब इन ट्रांसफार्मरों को लोगों के घरों के नजदीक लगाना बिजली निगम के लिए सिरदर्दी बन गया है और रोजाना इसका विरोध हो रहा है।
दो करोड़ से बन रही कंक्रीट की सड़क
साहा-अंबाला नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए ही सुभाष कॉलोनी से 12 क्राॅस रोड तक नई सड़क बनाई जा रही है। यह सड़क कंक्रीट की होगी और इस पर लगभग दो करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका कार्य आरंभ हुए तीन माह से ज्यादा का समय हो गया है। पहले इस सड़क को इंटरलॉकिंग टाइल्स से तैयार किया गया था जोकि काफी खराब हो गई थी।
पहले भी हो चुकी तकरार
जुलाई माह में भी ऐसी ही तकरार बिजली निगम के एसडीओ व जेई के साथ स्थानीय निवासियों ने की थी। जब कर्मचारी सड़क पर लगे ट्रांसफार्मर को लोगों के घरों के आगे शिफ्ट करने लगे तो उन्होंने विरोध शुरु कर दिया। मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद सुरेश त्रेहन ने तो यहां तक कह दिया कि अगर लोगों को बेवजह परेशान किया गया तो वो कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इसके बाद बिजली निगम के अधिकारियों ने काम रोक दिया था और ट्रांसफार्मर को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने के लिए अनुमानित लागत को लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी थी।
वर्जन
हम तो यहां ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग के लिए आए हैं, लेकिन लोग घर के आगे ट्रांसफार्मर लगाने का विरोध कर रहे हैं। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है, अब जो निर्देश मिलेंगे, उसके आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

दर्शन, जेई, बिजली निगम।
वर्जन
मामला संज्ञान में आया था। किसी भी ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने से पहले इस पर होने वाले खर्च को लेकर अनुमानित लागत तैयार की जाती है। क्राॅस रोड पांच दीना की मंडी पर भी ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग को लेकर पहले ही रुपरेखा तैयार की जा चुकी है। इसलिए अब इसमें बदलाव होना मुश्किल है।
मोहित दहिया, कार्यकारी अभियंता, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed