फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dispute over release of water in the field, the contractor was beaten up with a stick and a stick

खेत में पानी छोड़ने को लेकर विवाद, ठेकेदार को कस्सी व डंडे से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Dispute over release of water in the field, the contractor was beaten up with a stick and a stick
(अंबाला)मुलाना। खेत में पानी छोड़ने को लेकर गांव राजोली के खेतों में विवाद हो गया। पिता-पुत्र व चाचा ने पंचायती जमीन के ठेकेदार के कस्सी और बिंडो से पीटकर घायल कर दिया। हालत गंभीर होने के कारण घायल को बराड़ा सीएचसी से सिटी नागरिक अस्पताल रेफर किया गया। मुलाना थाने में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

राजोली के गुरमेल सिंह के अनुसार हम छह भाई-बहन हैं। मैंने गांव की 9 एकड़ पंचायती जमीन ठेके पर ले रखी है। गांव के शमशेर सिंह ने भी ऐसी ही जमीन ठेके पर ले रखी है। फसल पर पानी लगाने के लिए सरकारी ट्यूबवेल लगा है। हम बारी-बारी पानी देते हैं। सोमवार मेरी पानी लगाने की बारी थी। खेत में पानी छोड़कर वह अपने घर आ गया। सुबह करीब पांच बजे खेत में गया तो देखा कि शमशेर ने मेरा पानी बंद करके अपने खेत की तरफ मोड़ रखा था। जब उसने इसका कारण पूछा तो शमशेर, उसके भाई सोनू व लड़के मुकेश ने झगड़ा शुरू कर दिया। शमशेर ने उसे पकड़ा और सोनू ने अपने हाथ में पकड़ी कस्सी और मुकश ने अपने हाथ में पकड़े डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। लात-मुक्के भी मारे। ग्रामीण बलजिंदर सिंह ने बीच-बचाव कर मुझे बचाया और सीएचसी बराड़ा ले गया। वहां से मुझे सिटी नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed