{"_id":"65809675dbaf250572072a44","slug":"dispute-over-canteen-parking-in-sub-divisional-office-red-cross-and-contractors-blaming-each-other-ambala-news-c-36-1-sknl1003-15439-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: उपमंडल कार्यालय में कैंटीन-पार्किंग पर विवाद, रेडक्राॅस और ठेकेदार एक दूसरे पर लगा रहे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: उपमंडल कार्यालय में कैंटीन-पार्किंग पर विवाद, रेडक्राॅस और ठेकेदार एक दूसरे पर लगा रहे आरोप
विज्ञापन
अंबाला। छावनी उपमंडल कार्यालय में कैंटीन और पार्किंग को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। रेडक्रॉस का आरोप है कि कैंटीन और पार्किंग ठेकेदार उन्हें लंबे समय से किराया नहीं दे रहे हैं। उनकी ओर से तीन से चार बार इन ठेकेदारों को नोटिस दिए जा चुके हैं। मजबूरन रेडक्रॉस ने ई-निविदा जारी कर किसी और को यह काम देने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है।
रेडक्रॉस द्वारा जारी की गई ई-निविदा के अनुसार आवेदक 25 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 26 दिसंबर को आवेदकों के दस्तावेज जांचे जाएंगे और 27 दिसंबर को निविदा खोल दी जाएगी। दूसरी ओर, ठेकेदार रेडक्रॉस पर ही नियमानुसार कार्य न करने का आरोप जड़ रहे हैं।
कैंटीन संचालक मोहित गुलाटी ने बताया कि उसका 26 अगस्त 2022 को उसने कैंटीन का ठेका लिया था। पांच सितंबर 2022 को उसने 32,500 रुपये के हिसाब से तीन महीने का एडवांस किराया जमा करवा दिया। उसने एक लाख रुपये एडवांस के तौर पर भी जमा करवाए हुए हैं। इसके बावजूद रेडक्राॅस सोसाइटी ने न तो अलॉटमेंट लेटर जारी किया, न ही कोई अनुबंध किया और न ही रेट लिस्ट तय की। इस कारण आगामी समय का किराया जमा नहीं कराया।
विज्ञापन
वहीं पार्किंग संचालक कुलदीप का कहना है कि उसे पार्किंग का ठेका दो वर्ष के लिए मिला था। अभी तक 2.54 लाख रुपये सिक्योरिटी के जमा कराए हैं तो 51500 रुपये के हिसाब से किराया जमा कराया था। लाइब्रेरी और स्टॉफ की यहां आने की अधिकता है। इस कारण से पार्किंग का भुगतान नहीं होता। काम घाटे में काम चल रहा है।
कैंटीन संचालक द्वारा करीब पांच-छह महीने का कैंटीन का किराया और पार्किंग संचालक ने समय पर किराया जमा नहीं करवाया है। जिसे लेकर कैंटीन संचालक को किराया जमा करवाने के लिए तीन से चार नोटिस दिए गए हैं। इसके बाद भी उसने किराया जमा नहीं करवाया । अब जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से नियमानुसार नया ई निविदा जारी कर दी गई है।
-विजय लक्ष्मी, सचिव, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी, अंबाला।