फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dispute in collegium elections in Agrawal Sabha, complaint regarding list of members

Ambala News: अग्रवाल सभा में कॉलेजियम चुनाव में विवाद, सदस्यों की सूची को लेकर की शिकायत

Sat, 13 Dec 2025 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 13 Dec 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Dispute in collegium elections in Agrawal Sabha, complaint regarding list of members
कॉलेजियम चुनाव में गड़बड़ी को लेकर जानकारी देते ​शिकायतकर्ता व अन्य सदस्य। संवाद
अंबाला। अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी के चुनावों का बिगुल बज गया है। शुक्रवार काे छावनी की अग्रवाल धर्मशाला में 50 कॉलेजिमयम के चुनाव को नामांकन का आखिरी दिन रहा। इस दौरान 49 कॉलेजियम के सदस्यों ने नामांकन किया, जिसमें से 24 कॉलेजियम के सदस्यों ने सुभाष गोयल के ग्रुप को समर्थन कर दिया। अब सुभाष गोयल ग्रुप को दो कॉलेजियम को अपने समर्थन में लाने की आवश्यकता होगी। वहीं दूसरी तरफ कॉलेजियम की चुनाव प्रक्रिया शुरू होते ही नया विवाद सामने आ गया है। सभा के सदस्य उमेश गुप्ता व अन्य सदस्यों ने प्रेसवार्ता कर कॉलेजियम के सदस्यों की सूची को संदेह के घेरे में ले लिया।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि यह चुनाव बिना किसी मानक के कराया जा रहा है। इसकी शिकायत उपायुक्त, पीठासीन अधिकारी तहसीलदार, एसडीएम कैंट सहित अन्य जगह भी की है। कार्यक्रम के तहत कॉलेजियम के चुनाव में शनिवार को नामांकनों की जांच व छंटनी की जाएगी। इसके बाद सोमवार को चुनाव चिह्न वितरण व नाम वापसी रहेगी। आठ वर्ष बाद अग्रवाल सभा के चुनाव होने पर यह विवाद आने से मामला गरमा गया है।
विज्ञापन



मृतकों को दिखाया सदस्य, बिना पते वाले भी शामिल

शिकायतकर्ता उमेश गुप्ता ने बताया कि कॉलेजियमों में करीब 40 से 45 मृत लोगों को शामिल दिखाया गया है। जबकि इनमें कुछ लोग ऐसे हैं जिनकी मौत पांच से सात साल पहले ही हो गई। वहीं कई सदस्यों के तो पते तक नहीं हैं। इसके साथ ही कॉलेजियम को भी गलत तरीके से बनाया गया है। 50 कॉलेजियम में सदस्यों की संख्या असमान है। वहीं एक दो सदस्य तो ऐसे हैं जो सरकारी नौकरी भी करते हैं और चुनाव भी लड़ रहे हैं। इसके साथ ही पंचकूला, करनाल व अन्य जिलों के लोगों को भी इसमें सदस्य दिखाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कॉलेजियम की सूची असंवैधानिक है, इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सदस्यों के दो-दो बार नाम सूची में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




अग्रवाल सभा का नियमानुसार नहीं पंजीकरण



शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि अग्रवाल सभा वर्तमान में हरियाणा सोसायटी पंजीकरण और विनियमन अधिनियम 2012 के तहत पंजीकृत या विधिवत नवीनीकृत नहीं है। ऐसे में, इस अधिनियम के पैटर्न पर कॉलेजियम मोड में चुनाव कराना कानून के अधिकार के बिना है। इसके अलावा, सदस्यों को सदस्यता रिकार्ड या मतदाता सूची का निरीक्षण और सत्यापन करने के लिए कोई उचित अवसर या समय नहीं दिया गया। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि मतदाता सूची को सरकारी रिकार्ड से सत्यापित करने और सभी आपत्तियां दूर करने के बाद एक संशोधित कॉलेजियम-वार सूची प्रकाशित की जाए।

कॉलेजियम चुनाव में गड़बड़ी को लेकर जानकारी देते शिकायतकर्ता व अन्य सदस्य। संवाद

कॉलेजियम चुनाव में गड़बड़ी को लेकर जानकारी देते शिकायतकर्ता व अन्य सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed