फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Discussion on flood management measures

Ambala News: बाढ़ प्रबंधन के तहत किए जाने वाले कार्यों के बारे में की चर्चा

Sat, 13 Dec 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 13 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Discussion on flood management measures
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने अपने कार्यालय में बाढ़ प्रबंधन के तहत किए जाने वाले कार्यों के बारे में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की। उपायुक्त ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, नगर परिषद, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, लोक निर्माण विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रबंधन के तहत जो कार्य एवं योजनाएं बनाई जानी हैं, उसकी जानकारी हासिल करते हुए निर्देश दिए कि वर्षा के दिनों में जहां-जहां पर जलभराव या अन्य स्थिति उत्पन्न हुई थी, उसको ध्यान में रखते हुए रूपरेखा तैयार करना सुनिश्चित करें ताकि उसके तहत कार्य को कराया जा सके और आमजन को जलभराव की स्थिति से निजात दिलाई जा सके। उन्होंने संबंधित एसडीएम को भी कहा कि सिंचाई विभाग व अन्य संबंधित विभागों की ओर से बाढ़ प्रबंधन के दृष्टिगत जो योजनाएं बनाई गई हैं, उन योजनाओं की रूपरेखा की जानकारी लें और यह भी ध्यान रखें कि यदि इन कार्यों के तहत ओर कार्यों एवं परियोजनाओं को जोड़ा जाना है, उस कार्य को भी कराएं।

उपायुक्त ने कहा कि सिंचाई विभाग जहां बाढ़ प्रबंधन के तहत योजनाओं की रूपरेखा तैयार करता है वहीं वह डिवीजन लेवल पर रिजर्व पंप की व्यवस्था भी हो, ऐसी रूपरेखा भी बनाए ताकि यदि कहीं पर पंप की आवश्यकता हो तो वहां पर भिजवाया जा सके। उन्होंने कहा कि सेक्टर-34 अंबाला छावनी, अंबाला शहर वाटिका के नजदीक, सद्दोपुर के पास, भुन्नी गांव, शाहपुर के पास योजना के अनुरूप बेहतर रूपरेखा तैयार करनी है ताकि जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed