फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dirty water supply in industrial areas, need for relief in electricity bills too

Ambala News: औद्योगिक क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई, बिजली के बिल में भी राहत की दरकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Dirty water supply in industrial areas, need for relief in electricity bills too
औद्योगिक क्षेत्र में लगी मशीन को खोलकर सही करते हुए। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


अंबाला। औद्योगिक क्षेत्र में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे उद्योग संचालकों को पानी के कैंपर कर्मचारियों के लिए मंगाने पड़ रहे हैं। सितंबर के पहले सप्ताह में जलभराव होने से औद्योगिक क्षेत्र में पेयजल सप्लाई के लिए लगा एचएसआईआईडीसी का ट्यूबवेल भी प्रभावित हुआ जो अभी तक सही नहीं हो सका है। एचएसआईआईडीसी के कर्मचारी टयूबवेल को ठीक करने में जुटे हुए हैं। इसी प्रकार सीवरेज के पानी को ट्रीट करने के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी अभी तक चालू नहीं हो सका है। बाढ़ में ये संसाधन भी डूब गए थे, इनमें भी खराबी आ गई है, वहीं दूसरी तरफ औद्योगिक इकाइयों में अभी तक उत्पादन शुरू नहीं हो सका है। अभी मशीनाें को ठीक करने का काम कराया जा रहा है। वहीं बिजली के फिक्सड चार्ज में रियायत की उद्योगपति मांग कर रहे हैं। संभवत: अगले सप्ताह में उद्योग संचालक इस मांग को लेकर एक बार फिर सीएम से मिलने जाएंगे।



पानी के लिए मंगा रहे टैंकर व कैंपर

हरियाणा चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज अंबाला चैप्टर के चेयरमैन डॉ. आशावंत ने बताया कि फैक्टरियों में कर्मचारी लौट आए हैं। उन्हें साफ पानी मिले इसके लिए संचालक बाहर से पानी के कैंपर ले रहे हैं। ट्यूबवेल में कोई खराबी है जिसके कारण अभी भी पानी पीने योग्य नहीं पहुंच रहा है, वहीं अन्य सफाई के कार्य करने हों तो टैंकर मंगाना पड़ता है। क्याेंकि मिट्टी के साथ आ रहे पानी से सफाई नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन




फिक्सड सरचार्ज पर गौर करे सरकार

डॉ. आशावंत ने मांग की है कि सरकार को फिक्सड सरचार्ज की मांग पर गौर करना होगा। एक बार फिर से वह सीएम नायब सिंह सैनी से मिलकर अपनी मांग काे दोहराएंगे। क्योंकि अभी तक उत्पादन शुरू नहीं हो सका है, जबकि बिजली के बिल में फिक्सड चार्ज जुड़कर आ रहा है। जब तक इंडस्ट्री पटरी पर न आएं तब तक यह चार्ज उद्योग संचालकों से नहीं लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में लगी मशीन को खोलकर सही करते हुए। संवाद

औद्योगिक क्षेत्र में लगी मशीन को खोलकर सही करते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed