फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Problems for passengers, Dirty food is being found in pantries of trains, complaints reaching departmet

यात्रियों को परेशानी: ट्रेनों की पैंट्री में मिल रहा गंदा खाना, रेलवे विभाग के पास पहुंच रही शिकायतें

Thu, 16 May 2024 09:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 16 May 2024 09:06 AM IST
सार

अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आई ट्रेन नंबर 12476 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-हापा एक्सप्रेस में छापामारी करते हुए पैंट्री की जांच की और खाद्य पदार्थों की जांच की तो पैंट्री में कुछ जगह गंदगी जर आई। इसके बाद टीम ने ट्रेन नंबर 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में भी छापा मारा गया।

विज्ञापन
Problems for passengers, Dirty food is being found in pantries of trains, complaints reaching departmet
पश्चिम एक्सप्रेस की पैंट्री में खाना तैयार करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : संवाद

विस्तार

एक से दूसरी जगह तक पहुंचने में यात्रियों को कई-कई घंटे रेलवे स्टेशन सहित ट्रेनों में इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में जहां उन्हें मानसिक परेशानी हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ ट्रेनों में लगी पैंट्रीकार में भी पौष्टिक भोजन न मिलने की शिकायतें भी रेलवे के पास पहुंच रही हैं कि गंदगी के बीच ही खाद्य पदार्थ तैयार किए जा रहे हैं। ऐसी शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए रेलवे ने वाणिज्य विभाग को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबाला मंंडल के वाणिज्य विभाग ने भी पांच टीमों को इस कार्य के लिए तैनात कर दिया है जोकि अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन सहित अन्य रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों की जांच में जुट गई हैं ताकि इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके विभागीय अधिकारियों व मुख्यालय को सौंपी जा सके।
विज्ञापन


इसी कड़ी में टीम ने अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आई ट्रेन नंबर 12476 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-हापा एक्सप्रेस में छापामारी करते हुए पैंट्री की जांच की और खाद्य पदार्थों की जांच की तो पैंट्री में कुछ जगह गंदगी जर आई। इसके बाद टीम ने ट्रेन नंबर 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में भी छापा मारा तो यहां पैंट्री की व्यवस्थाएं काफी हद तक दुरुस्त नजर आई। वहीं दोनों ट्रेनों के पैंट्री मैनेजर को निर्देश दिए गए कि किसान आंदोलन के दौरान ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं, इसलिए यात्रियों को साफ-सुथरा खाना ही परोसें ताकि उनकी परेशानी कुछ कम की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


67 ट्रेनों का संचालन ठप
किसान आंदोलन के 29 वें दिन 144 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इस दौरान 67 ट्रेनों को पूर्ण तौर पर रद्द रखा गया, वहीं 65 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया गया, जबकि 12 ट्रेनों को बीच रास्ते रोककर पुन: संचालित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed