{"_id":"6a4d6d036a7a283b1c08686f","slug":"dirty-and-smelly-water-supply-in-dayalbagh-people-upset-ambala-news-c-36-1-amb1001-165869-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दयालबाग में गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दयालबाग में गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति, लोग परेशान
विज्ञापन
ज्योति।
- लोग बोले- जनस्वास्थ्य विभाग में शिकायत के बाद भी नहीं हुआ सुधार, धरने की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। दयालबाग क्षेत्र के घरों में जो पानी नलों के जरिए पहुंच रहा है, वह न केवल गंदा है बल्कि उससे दुर्गंध भी आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जनस्वास्थ्य विभाग में बार-बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। पानी की गुणवत्ता में सुधार न होने से आक्रोशित निवासियों ने जल्द सड़कों पर उतरकर विभागीय कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
क्षेत्रवासियों गोपाल, पंकज, मनोज व ममता आदि ने बताया कि यह समस्या तब से शुरू हुई जब क्षेत्र में पेयजल पाइपलाइन के बिल्कुल समानांतर सीवरेज की लाइन बिछाई गई थी। पाइपलाइन के जर्जर होने और सीवर की लाइन के पास होने से रिसाव के कारण दूषित पानी सीधे पेयजल लाइनों में मिल रहा है। निवासियों का कहना है कि विभाग की यह लापरवाही उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
सेहत से खिलवाड़
दूषित पानी के सेवन से क्षेत्र में संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है। बुजुर्गों और बच्चों की सेहत पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। कई लोगों को पेट से जुड़ी बीमारियां होने की शिकायतें मिल रही हैं। इससे इलाके में डर का माहौल है। निवासियों का कहना है कि यदि प्रशासन ने समय रहते सुध नहीं ली, तो क्षेत्र में कोई बड़ी महामारी फैल सकती है। परेशान लोगों का कहना है कि उन्होंने स्थानीय जेई से लेकर उच्चाधिकारियों तक गुहार लगाई है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन देकर मामले का दबा दिया जाता है। काम करने के बजाय विभाग के अधिकारी तकनीकी खामियों का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लेते हैं। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन धरने-प्रदर्शन की चेतावनी के बाद हरकत में आता है या फिर लोगों को इसी तरह गंदा पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
हम लंबे समय से गंदा और बदबूदार पानी पी रहे हैं। सीवर लाइन और पानी की पाइपलाइन के मिल जाने से स्थिति गंभीर हो गई है।
ज्योति, स्थानीय निवासी।
शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं होती। अब हमारे पास सड़क पर उतरने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है।
सोनू सेठी, स्थानीय निवासी।
विभाग मूकदर्शक बना हुआ है। हैरानी की बात है कि विभाग के पास शिकायत पहुंच चुकी है। बावजूद इसके एक भी कर्मचारी मौके का मुआयना करने नहीं आया।
सावित्री, स्थानीय निवासी।
शिकायत के बाद जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से दो-तीन बार फोन आया, लेकिन कोई मौके पर आकर लोगों की पीड़ा देखने के लिए नहीं आया।
चंद्रेश शर्मा, स्थानीय निवासी।
दयालबाग में गंदे पानी की समस्या का निदान किया जा रहा है ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
बलिंदर सिंह, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग,अंबाला।