{"_id":"6636aeb1afbf3a69ef0bb664","slug":"dirt-spread-in-toilets-and-parking-officers-unaware-ambala-news-c-36-1-sknl1003-122620-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शौचालयों, पार्किंग में पसरी गंदगी, अफसर बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शौचालयों, पार्किंग में पसरी गंदगी, अफसर बेखबर
विज्ञापन
अंबाला छावनी के उपमंडल कार्यालय स्थित बेसमेंट पर लगा गंदगी का ढेर। संवाद
अंबाला। छावनी के उपमंडल कार्यालय में सुविधाओं का अभाव है। उपमंडल कार्यालय में पार्किंग के लिए बनाया गया बेसमेंट हो या फिर शौचालय सभी में गंदगी पसरी हुई है। कहने को तो बिल्डिंग में रोजाना सफाई होती है, लेकिन गंदगी फिर भी पसरी हुई है। उपमंडल कार्यालय के इस भवन में कई विभाग है।
इसमें अलग-अलग विभागों के अधिकारी और कर्मचारी बैठते हैं और अपने अपने काम निपटाते हैं जबकि बिल्डिंग में रोजाना सैंकड़ों लोग आते रहते हैैं। इसी के साथ ही आधार सेंटर में आधार अपडेट करवाने आए लोगों को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि इन लोगों को बैठने के लिए कुर्सियां तक नहीं है। इसके कारण लोग या तो जमीन पर बैठ रहे हैं या फिर बिल्डिंग की सीढि़यों पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं।
यहां शौचालयों में गंदगी पसरी हुई है, तो कहीं पर शौचालय में सफाई ही नहीं हुई है। वहीं बेसमेंट में काफी दिनों से गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसे उठाया नहीं गया। हर बार अधिकारी इसे साफ कराने का दावा करते हैं मगर यह दावा हवाहवाई ही होता है।
विज्ञापन
छावनी के बजाजा बाजार निवासी श्याम चोपड़ा ने बताया कि वह उपमंडल कार्यालय में अपना आधार अपडेट करवाने के लिए आए थे। इस दौरान जब वह शौचालय में गए तो देखा कि वहां पर सफाई ही नहीं हुई है।
सुखदेव ने बताया कि वह गांव मंगलई का निवासी है, उपमंडल कार्यालय परिसर में बने शौचालयों की हालत बहुत ही दयनीय है। शौचालय में कहीं सीट से पाइप टूटा हुआ है तो कहीं पर सीट पर गंदगी जमी हुई है। इसे कोई साफ करने वाला नहीं है।
रामनगर निवासी अर्जुन ने बताया कि वह उपमंडल कार्यालय में अपनी बहन का आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए आया था। लेकिन यहां पर बैठने के लिए कुर्सियों का कोई इंतजाम नहीं है, बहन को तो जैसे तैसे बिठा दिया है लेकिन उसे बैठने के लिए कुर्सी नहीं मिली है एक घंटे से वह खड़ा हुआ है।
बबीता ने बताया कि वह मंगलई की निवासी है और अपने पति से के साथ अपना आधार अपडेट करवाने के लिए आई थी, कुर्सी न मिलने के चलते वह डेढ़ घंटे से फर्श पर बैठी हुई है जबकि उसके पति दीवार के साथ खड़े हुए हैं।
किरण ने बताया कि वह नई आबादी की निवासी है वह अपनी बेटी और बेटे के साथ तीनों का आधार अपडेट करवाने आए हैं। लेकिन अब वह यहां पर सीढि़यों पर बैठने को मजबूर है।
मामला संज्ञान में आया है, शौचालयाें और बेसमेंट पार्किंग में पड़ी गंदगी की सफाई करवा दी जाएगी। इसी के साथ ही आधार सेंटर के बाहर कुर्सियों की व्यवस्था भी करवा दी जाएगी।
सतिंद्र सिवाच, एसडीएम, अंबाला छावनी।