फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dirt in drains, foul smell makes living difficult

Ambala News: नालियों में गंदगी, बदबू से रहना दुश्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Dirt in drains, foul smell makes living difficult
बिमलेश, स्थानीय महिला। - फोटो : चरखी दादरी शहर के वार्ड नंबर 20 ​स्थित छोटू राम धर्मशाला के पास चबूतरा तोड़ती जेसीबी।
अंबाला। छावनी के लाल कुर्ती बाजार स्थित सनातन धर्म मंदिर के पास नालियां गंदगी से अटी हैं। इस कारण नालियों का पानी बाहर आकर सड़क पर जमा हो रहा है। गंदे पानी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि इन गलियों में रोजाना यहीं हालात होते हैं। लेकिन कई दिन गुजरने के बाद भी सफाई कर्मी सफाई करने नहीं आते। बदबू के कारण वहां से निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

मंदिर जाने में हो रही परेशानी
स्थानीय महिला बिमलेश ने बताया कि सावन का पहला सोमवार है इधर गली में पानी भरा होने के कारण मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हुई। वहीं श्रद्धालुओं को मंदिर जाने के लिए दो से तीन गलियां घूम कर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आते सफाईकर्मी
सीमा ने बताया कि गली में नाली का पानी ओवर फ्लो होने के कारण हमारे घर तक बदबू आ रही है। सफाई कर्मी नाम के लिए आते हैं कई बार उन्हें सफाई करने के लिए फोन करना पड़ता है। इसके बाद भी सफाई कर्मी नहीं आते।
दो गलियों में भर जाता है पानी
स्थानीय महिला सुमन ने बताया कि लाल कुर्ती में सनातन धर्म मंदिर के पास दो गलियों में बनी नाली से पानी की निकासी न होने के कारण दोनों गली ओवर फ्लो हो जाती है। इससे दोनों गलियों में जगह जगह बदबू फैल जाती है।
खुद गली को धोने को मजबूर
परमिंद्र कौर ने बताया कि सुबह होते ही हमारे घर के बाहर गली में नाली का पानी जमा हो जाता है। सोमवार को भी मैंने अपने बेटे के साथ मिलकर गली को धोया है।
सफाई के लिए कर्मचारी कम
पूर्व पार्षद नवीन यादव ने बताया कि वर्ष 2012 तक लाल कुर्ती में 27 के करीब सफाई कर्मी थे। उस समय क्षेत्र में सफाई समय पर होती थी। नालियां भी पूरी तरफ साफ सुथरी रहती थी, लेकिन अब लाल कुर्ती में आठ से 10 सफाई कर्मी है। इसलिए समय पर सफाई नहीं हो पा रही है।
बेसहारा पुशओं का लगा रहता है जमावड़ा
राकेश यादव ने कहा कि लाल कुर्ती बाजार में बेसहारा पशुओं की भरमार है, अधिकतर बेसहारा पशु गोबर करते हैं। यह गोबर नाली में भर जाता है जिसके कारण भी पानी की निकासी नहीं हो पाती।
काॅलोनी में अगर गंदे पानी की निकासी की समस्या है, तो लोकेशन चैक करवाकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा। फिलहाल इस बारे में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है।

-राजेश कुमार, सचिव, नगर परिषद अंबाला सदर ।

बिमलेश, स्थानीय महिला।

बिमलेश, स्थानीय महिला।- फोटो : चरखी दादरी शहर के वार्ड नंबर 20 स्थित छोटू राम धर्मशाला के पास चबूतरा तोड़ती जेसीबी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed