फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dirt all over Twin City, cleanliness ranking will fall

Ambala News: ट्विनसिटी में गंदगी का आलम, गिरेगी स्वच्छता रैंकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dirt all over Twin City, cleanliness ranking will fall
अंबाला छावनी के बारह क्रास रोड ​स्थित नाला गंदगी से अटा हुआ। संवाद
अंबाला। स्वच्छ सर्वेक्षण में सुधार के लिए ट्विनसिटी में करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। अंबाला सिटी नगर निगम और नगर परिषद सदर अधिकारी और कर्मचारी स्वच्छता में सुधार के लिए तन्मयता से कार्रवाई में जुटे हैं। बावजूद इसके स्वच्छता रैंकिंग में सुधार पर संशय बरकरार है, क्योंकि आज भी ट्विनसिटी में गंदगी का आलम हैं।
विज्ञापन

नालों और नालियों गाद से भरी हुई हैं और सड़कों पर बिखरा कूड़ा-करकट स्वच्छता की पोल खोल रहा है। ऐसे में नगर निगम सहित नगर परिषद के लिए उत्कृष्ट पायदान पर आना चुनौती बना है। संसाधनों की कमी भी इसका सबसे बड़ा कारण है। सिटी और कैंट के नालों को बेशक भूमिगत कर दिया गया है, लेकिन न तो नप सदर के पास इनकी सफाई के लिए वाहन चलित कोई मशीन है और न ही नगर निगम के पास।
विज्ञापन

स्वच्छता के पैमाने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि डंपिंग जोन पर कूड़ा-करकट के निस्तारण के लिए नप व नगर निगम के पास बड़े डस्टबिन ही नहीं हैं। जबकि जागरूकता की कमी के चलते अंबाला छावनी के कुछ क्षेत्रों में लोग आज भी घर से निकली गंदगी को सड़क पर फेंकने से गुरेज नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम अंबाला सिटी

अंबाला सिटी नगर निगम के अधीन 20 वार्ड हैं। सफाई व्यवस्था के लिए यहां कुल 478 कर्मचारी हैं। इनमें 78 पक्के और 400 कच्चे सफाई कर्मचारी हैं। वहीं 170 के करीब कर्मचारियों की अभी ओर आवश्यकता है। अंबाला सिटी से रोजाना 200 टन कचरा उठाया जाता है। कार्यालय में रोजाना चार से पांच शिकायतें आती हैं और इनका निपटान करवा दिया जाता है।

नगर परिषद सदर
अंबाला छावनी के 32 वार्डों की आबादी लगभग दो लाख 41 हजार है। प्रतिदिन लगभग 110 टन कचरा निकलता है। नगर परिषद सदर के अधीन कुल 403 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें 353 कच्चे हैं और 50 के करीब पक्के कर्मचारी हैं। वहीं 189 कर्मचारियों की ओर आवश्यकता है। सफाई को लेकर कोई एप नहीं है, फोन और कार्यालय में रोजाना 8 से 10 शिकायतें आती हैं और इनका निपटारा 24 घंटे के अंदर किया जाता है।
आठवें और दसवें पायदान पर रहा निगम व नप
स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में नगर निगम अंबाला सिटी को प्रदेश में आठवां और नगर परिषद अंबाला सदर को 10 वां स्थान मिला था। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर नगर निगम 205 वें और नगर परिषद 245 वें स्थान पर रहा। स्वच्छता सर्वेक्षण में पहले जहां 7500 अंक में से नंबर दिए जाते थे तो वो 2023 के सर्वेक्षण में 9500 नंबर में से दिए गए। इसमें नगर निगम को 4237 और नगर परिषद अंबाला सदर को 3747.08 अंक मिले थे।
पिछले वर्ष का रिपोर्ट कार्ड

नगर निगम अंबाला सिटी

देशभर में रैंकिंग 205, राज्य में आठवां रैंक

डोर टू डोर कलेक्शन व वेस्ट---90 प्रतिशत

सोर्स सेग्रीगेशन---26 प्रतिशत

वेस्ट जेनरेशन व प्रोसेसिंग---2 प्रतिशत

कूड़ेदानों का निवारण---100 प्रतिशत

आवासीय क्षेत्रों की साफ-सफाई-----83 प्रतिशत

बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई----83 प्रतिशत

जल निकायों की सफाई----92 प्रतिशत

सार्वजनिक शौचालय---83 प्रतिशत

-----------

नगर परिषद अंबाला सदर

देशभर में रैंकिंग 245, राज्य में 10वां रैंक

डोर टू डोर कोलेक्शन व वेस्ट---93 प्रतिशत

सोर्स सेग्रीगेशन---22 प्रतिशत
वेस्ट जनरेशन व प्रोसेसिंग---07 प्रतिशत
कूड़ेदानों का निवारण---0 प्रतिशत
आवासीय क्षेत्रों की साफ-सफाई-----91 प्रतिशत
बाजार क्षेत्र में साफ-सफाई---91 प्रतिशत
जल निकायों की सफाई----100 प्रतिशत
सार्वजनिक शौचालय---100 प्रतिशत
वर्जन
सेनेटरी ब्रांच में ही लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचते हैं। रोजाना करीब चार से पांच शिकायतें सफाई व्यवस्था से संबंधित आती हैं। इनका तुरंत प्रभाव से ही समाधान किया जाता है। मौके पर जाकर हालात भी देखे जाते हैं कि समस्या का समाधान हुआ है या नहीं।

सुशील कुमार सेनेटरी, उप सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर निगम अंबाला
--
जो भी शिकायतें नगर परिषद में आती हैं। उनका त्वरित समाधान किया जाता है। बाकायदा समस्या समाधान के बाद शिकायतकर्ता के हस्ताक्षर भी करवाए जाते हैं। गंदगी उठान के लिए कर्मचारियों को भी सख्त हिदायत दी गई है।
विनोद बैनीवाल, मुख्य सफाई निरीक्षक, नप सदर अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed