फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Director inspected Civil Enclave

Ambala News: निदेशक ने किया सिविल एन्क्लेव का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:53 PM IST
विज्ञापन
Director inspected Civil Enclave
अंबाला। एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक बन रहे सिविल एनक्लेव और भवन से संबंधित सुरक्षा की दृष्टि से जो काम किए जा सकते हैं। उसके तहत शुक्रवार को ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के क्षेत्रीय निदेशक वेद प्रकाश ने अवलोकन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उनके साथ एयरफोर्स अंबाला छावनी सिक्योरिटी ऑफिसर विंग कमांडर के साथ सिविल एविएशन के अलावा प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के क्षेत्रीय निदेशक ने मॉडल के माध्यम से यहां पर सिविल एन्क्लेव भवन के साथ अन्य जो कार्य किए जा रहे हैं। इसकी जानकारी हासिल की। एयरफोर्स के सिक्योरिटी ऑफिसर विंग कमांडर श्रीवास्तव से उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से जो मापदंड हैं और कार्य किए जा सकते हैं। उसके बारे भी उनसे चर्चा की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने यात्रियों के लिए यहां पर जो सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी तथा उसके साथ जो रनवे का प्रयोग किया जाएगा, उसके बारे जानकारी हासिल की। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल ने संबंधित को अवगत करवाते हुए बताया कि 20 एकड़ में सिविल एन्क्लेव बनाया जा रहा है। सिविल एन्क्लेव बनने पर यात्री सुरक्षा जांच के लिए यहीं से चैक इन और चैक आउट किया जाएगा। इसके उपरांत उन्हें बस के माध्यम से एयरफोर्स स्टेशन के अंदर हवाई पट्टी के पास ले जाया जाएगा। उड़ान भरने के लिए अंबाला एयरफोर्स स्टेशन की हवाई पट्टी का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उड्डयन विभाग से अमरजीत सिंह गिल, दलजीत सिंह, एमएस दुहन, कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता इलेक्ट्रिकल विंग नवीन राठी के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed