फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Direct competition between BJP and Congress, independent candidates did not show interest

Ambala News: भाजपा-कांग्रेस में सीधी टक्कर, निर्दलीय प्रत्याशियों ने नहीं दिखाई रुचि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Direct competition between BJP and Congress, independent candidates did not show interest
अंबाला सिटी। नगर निगम में मेयर पद पर उप चुनाव रोमांचक होने वाला है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच कांटे की टक्कर है। ऐसा इसलिए भी है, क्योंकि इस बार भाजपा व कांग्रेस से ही दो उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में है। किसी अन्य पार्टी और निर्दलीय ने नामांकन नहीं किया है। वर्ष 2020 में मेयर पद पर चुनाव के लिए चार उम्मीदवार के बीच कड़ा मुकाबला रहा था।
विज्ञापन

तब हरियाणा जनचेतना पार्टी से शक्ति रानी शर्मा, कांग्रेस से मीना अग्रवाल, भाजपा से वंदना शर्मा और हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट से अमीषा चावला ने नामांकन किया था। पूर्व मेयर शक्ति रानी शर्मा कालका सीट पर भाजपा से विधायक बन चुकी हैं जबकि अमीषा चावला इस बार कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं। इस बार हरियाणा जनचेतना पार्टी और हरियाणा डेमोक्रेटिक फ्रंट से किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन

विकास कार्य रूके पड़े, सड़क, सीवरेज व सफाई व्यवस्था खराब : दीपेंद्र
शनिवार को जहां भाजपा से शैलजा सचदेवा ने नामांकन पत्र दाखिल करते हुए शक्ति प्रदर्शन किया था तो वहीं सोमवार को नामांकन भरने के आखिरी दिन कांग्रेस से अमीषा चावला ने नामांकन किया। उनका नामांकन करवाने के लिए सांसद वरुण मुलाना, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और शहर कांग्रेस विधायक निर्मल सिंह भी पहुंचे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के पास बहुत मुद्दे हैं। अंबाला में विकास कार्य रुके पड़े हैं। सड़कों, सीवरेज और सफाई व्यवस्था बदहाल है। भाजपा के अहंकार का भी बड़ा मुद्दा है। सिटी की हार भाजपा के नेताओं को पच नहीं रही। अंहकार से अपनी हार का जवाब दे रहे हैं। निगम में मेयर चुनाव कांग्रेस सिंबल पर लड़ रही है। उन्होंने कहा कि शंभू सीमा बंद होना भी बड़ा मुद्दा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए...किसके पास कितनी संपत्ति
फोटो--19
कांग्रेस से अमीषा चावला...
नगर निगम में मेयर पद पर उप चुनाव की उम्मीदवार करोड़पत्ति हैं। नामांकन पत्र के साथ दिए हलफनामे के अनुसार उनके पास 5 लाख कैश, 27 लाख की एक्सयूवी गाड़ी, 70 हजार की एक स्कूटर, 15 लाख का 200 ग्राम सोना कुल 44 लाख 78 हजार 532 की चल-संपत्ति है। उनके ऊपर करीब 38 लाख 44 हजार से ज्यादा की देनदारी है। उन्होंने दो करोड़ की अचल संपत्ति दिखाई है।

फोटो--20
भाजपा से शैलजा सचदेवा...
करोड़पति हैं सचदेवा दंपत्ति
नामांकन पत्र के साथ दिए हलफनामे के अनुसार अधिवक्ता संदीप सचदेवा व उनकी पत्नी, भाजपा प्रत्याशी शैलजा सचदेवा करोड़पति हैं। शैलजा सचदेवा के पास 49 लाख 90 हजार 387 रुपये की चल संपत्ति है। वहीं, अचल संपत्ति 16 लाख 50 हजार रुपये है। इसी प्रकार शैलजा के पास कुल 400 ग्राम के सोने के आभूषण हैं। नकदी डेढ़ लाख रुपये की है। शैलजा सचदेवा के पति अधिवक्ता संदीप सचदेवा की चल संपत्ति 62 लाख 41 हजार 34 रुपये, अचल संपत्ति एक करोड़ 50 रुपये की है। सचदेवा दंपती पर 10 लाख से अधिक की देनदारी है। संदीप सचदेवा पर दो गाड़ियां, एक मोटरसाइकिल व एक स्कूटर है। इसके साथ ही संदीप सचदेवा पर 90 ग्राम सोना व नकद धनराशि डेढ़ लाख रुपये है।

अब आगे ऐसे चलेगी प्रक्रिया
- 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी।
- उम्मीदवार 19 फरवरी को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकते हैं।
- 19 फरवरी को ही 3 बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आबंटित किए जाएंगे।
- 19 फरवरी को ही चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों, मतदान केंद्र की सूची चस्पा की जाएगी।
- 2 मार्च को मतदान होगा।
- 12 मार्च को मतगणना का कार्य किया जाएगा और इसी दिन मतगणना का परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed