फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dilbar Kabu who uploaded pictures inside Central Jail on mobile

Ambala News: सेंट्रल जेल के भीतर की तस्वीरें मोबाइल पर अपलोड करने वाला दिलबर काबू

Tue, 25 Nov 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 25 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dilbar Kabu who uploaded pictures inside Central Jail on mobile
सेंट्रल जेल के भीतर की तस्वीरें मोबाइल पर अपलोड करने वाला आरोपी दिलबर: पुलिस पीआरओ - फोटो : वाहनों को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।
अंबाला। हत्या, लूट, अपहरण के मामलों में संलिप्त आरोपी भूरेवाला गांव निवासी दिलबर को सेंट्रल जेल के भीतर की फोटो मोबाइल पर अपलोड करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर काबू किया। सोमवार कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी पर यह कार्रवाई 8 अक्तूबर को सीआईए के सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार की तहरीर पर हुई थी।
विज्ञापन

दिलबर एक शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, लूट, अपहरण वह आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं और जोकि बंबीहा गैंग से जुडा हुआ अपराधी है। वर्ष 2024 में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत थाना रायपुर रानी जिला पंचकुला में प्राथमिकी दर्ज हुई थी और उसे गिरफ्तार करके अंबाला सिटी के केंद्रीय जेल भेजा गया था। इस दौरान दिलबर ने जेल में रहते हुए मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था। जेल से बाहर आने के बाद जेल के अंदर की वीडियो अपनी इंस्टाग्राम आई-डी पर अपलोड की थी। गुप्त सूचना को पुख्ता करने के लिए दिलबर की सोशल मीडिया का विश्लेषण किया गया तो पाया गया कि दिलबर ने 30 दिसंबर 2024 को अपनी इंस्टाग्राम आई-डी पर केंद्रीय कारागार की तस्वीर अपलोड की थी। दिलबर ने जेल के अंदर की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड करके युवा वर्ग को अपराध की दुनिया की तरफ आकर्षित किया था और अपने साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया था। दिलबर ने जेल के अंदर मोबाइल फोन इस्तेमाल करके अपराध धारा 42 का किया था।
विज्ञापन

सेंट्रल जेल के भीतर की तस्वीरें मोबाइल पर अपलोड करने वाला आरोपी दिलबर: पुलिस पीआरओ

सेंट्रल जेल के भीतर की तस्वीरें मोबाइल पर अपलोड करने वाला आरोपी दिलबर: पुलिस पीआरओ- फोटो : वाहनों को डायवर्ट करते पुलिसकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed