{"_id":"658201f7ce11c59ad20b58b7","slug":"diesel-hydraulic-multiple-unit-running-from-kalka-to-solan-trial-successful-ambala-news-c-36-1-amb1001-15514-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कालका से सोलन तक चली डीजल हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट, ट्रायल सफल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कालका से सोलन तक चली डीजल हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट, ट्रायल सफल
विज्ञापन
कालका से सोलन की तरफ रवाना होती डीजल हाइड्रोलिक यूनिट। रेलवे
हरिंदर पाल सिंह
अंबाला। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल सेक्शन पर जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित डीजल हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट दौड़ती नजर आएगी। तीन बाद के परीक्षण में फेल होने के बाद लखनऊ की आरडीएसओ टीम ने इसकी खामी दूर कर दी है और मंगलवार को कालका से सोलन के परीक्षण को डीजल हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट ने पास कर लिया है। वहीं बुधवार को यह यूनिट सोलन से शिमला तक दौड़ेगी। अगर यह यात्रा भी सफल रही तो आगामी कुछ दिनों में इस सुविधा को सैलानियों के लिए शुरु कर दिया जाएगा जोकि रेलवे सहित अंबाला मंडल के लिए भी एक विशेष उपलब्धि होगी। प्राप्त जानकारी अनुसार डीजल हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट का ट्रायल पहले तीन चरणों में किया गया था जोकि फेल हो गया था। इसका पहला परीक्षण कालका शिमला ट्रैक पर 16 फरवरी को हुआ था और ट्रेन मात्र 500 मीटर पर चलकर रुक गई थी। 19 फरवरी को दूसरे ट्रायल के दौरान जब ट्रेन कालका से टकसाल तक पहुंची तो इंजन काफी गर्म हो गया था। वहीं तीसरा ट्रायल कालका से कोटी तक किया गया तो तकनीकी खामी के कारण इंजन गुम्मा रेलवे स्टेशन तक ही जा पाया था।
-- -- -- -- -- -- --
सुरक्षा व सुविधा में अव्वल
आरडीएसओ लखनऊ द्वारा तैयार की गई इस विशेष ट्रेन डीजल हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट में इंजन के साथ तीन कोच लगे हुए हैं। यह कोच आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। इसमें एसी के अलावा हीटर, सीसीटीवी कैमरे, सूचना प्रणाली सहित अन्य सभी सुविधाएं हैं जोकि शताब्दी ट्रेनों में होती है।
वर्जन
कालका-सोलन रेल सेक्शन पर हाइड्रोलिक मल्टीपल यूनिट का ट्रायल आरडीएसओ लखनऊ द्वारा मंगलवार को किया गया जोकि सफल रहा और कहीं कोई समस्या नहीं आई। बुधवार को सोलन से शिमला तक इसका ट्रायल किया जाएगा। अगर कोई समस्या न आई तो फिर इस सेक्शन पर ट्रेन के संचालन की प्रक्रिया शुरु कर दी जाएगी जोकि सैलानियों के लिए भी एक उत्कृष्ट सुविधा होगी।
विज्ञापन
मंदीप सिंह भाटिया, डीआरएम अंबाला।