फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   DFA tightens rules for clubs

Ambala News: क्लबों के लिए डीएफए के नियम सख्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
DFA tightens rules for clubs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिला फुटबॉल एसोसिएशन (डीएफए) के तत्वावधान में आगामी 17 जनवरी से सीनियर लेवल फुटबॉल लीग का आगाज होने जा रहा है। इससे पहले हुई बैठक में डीएफए ने जिला के सभी क्लबों के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं।

डीएफए ने साफ किया है कि इस लीग में केवल वही खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जो अंबाला जिले के मूल निवासी हैं और वर्तमान में किसी स्कूल, कॉलेज या संस्थान में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बाहरी खिलाड़ियों के प्रवेश पर पूरी तरह पाबंदी रहेगी। बैठक के दौरान एसोसिएशन ने अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपनाया। तीन विशिष्ट क्लबों को सख्त निर्देश दिए गए कि वे बिना अनुमति के ऐसे किसी भी ओपन टूर्नामेंट में भाग न लें जो नियमों को पूरा नहीं करते। डीएफए ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर क्लबों की मान्यता रद्द की जा सकती है और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। इस अवसर पर सीनियर उपप्रधान बलित नागपाल, कैशियर रविंदर, उपप्रधान योगराज, गुरकिरपाल, चयनकर्ता नरेंद्र सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed