फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees who came from the pilgrimage shared their experiences

Ambala News: तीर्थ से आए श्रद्धालुओं ने साझा किए अनुभव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Devotees who came from the pilgrimage shared their experiences
अंबाला। प्रयाग राज में आयोजित महाकुंभ में संगम तीर्थ स्थल त्रिवेणी से स्नान कर लौटे अंबाला के श्रद्धालुओं अपने अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने बताया कि लाखों श्रद्धालुओं के लिए महाकुंभ मेले के अनुभव को यादगार बनाने के लिए कि उत्तर प्रदेश सरकार ने डिजिटल तैयारियां की हुई है, ताकि श्रद्धालु सालों तक इस अनुभव को याद रख सकें।
विज्ञापन

इंद्रपुरी निवासी पंडित सतीश शांडिल्य ने बताया कि त्रिवेणी संगम पर स्नान के द्वारा तन की शुद्धि, तिल आदि वस्तुओं के दान के द्वारा धन की शुद्धि तथा पूजा, पाठ, जप, तप, ध्यान से मन की शुद्धि होती है, जिसके कारण व्यक्ति का कायाकल्प होता है। दिव्य भव्य महाकुंभ का त्रिवेणी संगम क्षेत्र मानव जीवन के रूपांतरण को दर्शाता है, यहां पर आकर पूजा-पाठ कर एक व्यक्ति अपने विचारों और भावनाओं को बदलकर अपनी वास्तविकता को बदल सकता है। त्रिवेणी संगम को नियमित स्नान के पानी में कुछ बूंदें डालकर स्नान करें, पूजा स्थल पर रखें, घर में सुख-समृद्धि के लिए इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

टैगोर नगर निवासी अजय जिंदल ने बताया कि त्रिवेणी संगम से लाई मिट्टी को घर के मुख्य द्वार पर या पूजा स्थल पर रखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है । त्रिवेणी संगम की मिट्टी को बहुत पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि इस मिट्टी में सकारात्मक ऊर्जा होती है। ऐसा माना जाता है कि प्रयागराज में अमृत की कुछ बूंदें गिरी थीं। महाकुंभ की मिट्टी लाने से इंसान को सभी ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्मल विहार निवासी रामेश्वर बंस ने बताया कि गंगा, यमुना, सरस्वती, कावेरी, गोदावरी, कृष्णा, सिंधु, क्षिप्रा, ब्रह्मपुत्र आदि सभी नदियों के अपने-अपने संगम है। त्रिवेणी का अर्थ है वह स्थान जहां तीन नदियां आकर मिलती हों। जहां तीन नदियों का संगम होता हो। प्रयाग की गंगा नदी में एक स्थान ऐसा है जहां तीन नदियों का मिलन होता है। इसलिए त्रिवेणी संगम तट पर ही स्नान करने का अपने आप में अनूठा अनुभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed