फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees swayed on Bhajan Shri Radhe...

भजमन श्री राधे... पर झूमे भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Devotees swayed on Bhajan Shri Radhe...
अंबाला सिटी। श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति की ओर से पवित्र कार्तिक मास में समिति सदस्यों के घरों में प्रतिदिन सत्संग समारोह का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को सत्संग सिटी स्थित सतीश कपूर के निवास पर हुआ। जिसमें बहन विजय कुमारी चोपड़ा ने ओम नमो: भगवते वासुदेवाय की धुन प्रस्तुत की। वहीं अन्य भजन श्री राधे गोविंद, भजमन श्री राधे, रविंद्र चोपड़ा ने श्री गोपाल राधा कृष्ण गोविंद और भगवान वो दिल दे जिसमें प्यार तेरा हो... प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इसी प्रकार, विनोद सौंडा ने सजा दो घर को गुलशन सा और मेरे सरकार आए हैं, नीशू कपूर ने मेरी झोंपड़ी दे आज भाग खुल्ल गए, श्याम आ गए... आदि भजनों से मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने दूरभाष के माध्यम से कार्तिक मास की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन अनमोल है। यदि इसका मूल्य पाना है, लाभ लेना है तो भगवान के साथ सीधे तौर पर नाता जोड़ना होगा जो इस संसार को चलाने वाली सुप्रीम पावर है। इस अवसर पर समिति के सदस्य बिन्नी कपूर, अशोक चावला, रमेश सचदेवा, पंडित तिलकराज शर्मा, केवल चावला, एसके मदान, राजू चावला, श्याम जुनेजा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed