{"_id":"65d7ae6b8cd27fbe340b5be6","slug":"devotees-praised-the-glory-of-saint-ravidas-ambala-news-c-36-1-sknl1001-118745-2024-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: भक्तों ने किया संत रविदास की महिमा का गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: भक्तों ने किया संत रविदास की महिमा का गुणगान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिरोमणि संत गुरु रविदास महाराज के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में डॉ. भीमराव अंबेडकर जनकल्याण सभा की ओर से वीरवार को अंबाला सिटी के मोती नगर स्थित संत रविदास मंदिर से नगर कीर्तन निकाला गया। जो मोती नगर के रविदास मंदिर से प्रारंभ होकर सिटी के कोर्ट रोड, मानव चौक, जलबेड़ा रोड, डीडब्ल्यूएस कॉलोनी, सिंघावाला, सोनिया कॉलोनी, महेन्द्र नगर, मिलाप नगर, रणजीत नगर से होते हुए मोती नगर स्थित संत रविदास मंदिर पर पहुंचा। नगर कीर्तन से पूर्व मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में संत रविदास की महिमा का गुणगान किया गया। इसके बाद रविदास मंदिर में भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा।
सभा के प्रधान बंटी, चेयरमैन राजपाल सुबेदार, कोषाध्यक्ष भीमरॉव व सचिव संदीप राठौर ने बताया कि संत गुरु रविदास के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में रविदास मंदिर से नगर कीर्तन निकाला गया। शोभायात्रा में गुरु रविदास महाराज की फूलों से सजी एक सुंदर पालकी सजाई गई। पालकी की अगुवाई गुरु निशान साहिब द्वारा की गई। इस दौरान भक्त फूलों से सजी पालकी के आगे झाडू लगाकर पुष्पों की वर्षा करते चल रहे थे। प्रधान बंटी ने बताया कि शुक्रवार को दिन में रविदास मंदिर में सत्संग और रात को जागरण आयोजित किया जाएगा। शनिवार सुबह 9 बजे विधिवत निशान साहिब की रस्म अदा की जाएगी, वहीं तीन दिवसीय श्री अखंड साहिब पाठ का समापन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर रविदास मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
नगर कीर्तन का कई जगह किया गया स्वागत
संत शिरोमणि गुरु रविदास के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में निकाले गए नगर कीर्तन में कई झांकियां भी प्रस्तुत की गई। जिसमें भारत का सविधान, डॉ. भीमरॉव आंबेडकर, भगवान वाल्मीकि महाराज सहित कई महापुरुषों की झांकियां दशाई गई, जोकि मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही। नगर कीर्तन का सिटी के मोती नगर के मेन बाजार, कोर्ट रोड मार्केट, मानव चौक, जलबेड़ा रोड, रणजीत नगर आदि क्षेत्रों में भव्य स्वागत किया गया। शहर के कईं स्थानों पर जलजीरा, चाय-बिस्कुट, ब्रेड-पकौड़े, हलवा-पूड़ी आदि के भंडारे भी लगाए गए ।