{"_id":"690a5dcd65bdfb53230880a3","slug":"devotees-greeted-didi-maa-sadhvi-ritambara-with-flowers-and-chants-of-jai-shri-ram-ambala-news-c-36-1-amb1001-152483-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: श्रद्धालुओं ने फूल और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ किया दीदी मां साध्वी ऋतंभरा का अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: श्रद्धालुओं ने फूल और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ किया दीदी मां साध्वी ऋतंभरा का अभिनंदन
Wed, 05 Nov 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Wed, 05 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
नारायणगढ़ में दीदी मां का अभिनंदन करते गणमान्य। प्रवक्ता
- फोटो : दिगंबर जैन मंदिर में पूजा करते अनुयायी।
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। पद्मभूषण अलंकृत वात्सल्य मूर्ति दीदी मां साध्वी ऋतंभरा का मंगलवार का श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और पुष्पवर्षा कर दीदी मां का अभिनंदन किया। दीदी मां का यह प्रवास श्री सनातन जागरण मंच द्वारा नई अनाज मंडी में आयोजित श्रीराम कथा के उपलक्ष्य में है। यह कथा 4 से 6 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जा रही है। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल और पार्किंग की उत्कृष्ट व्यवस्था की है। इस अवसर पर आरएसएस के जिला संघचालक प्रदीप खेडा, भारतीय मजदूर संघ उत्तर क्षेत्र के संयोजक पवन, विभाग प्रचारक हरीश चंद्र तथा पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी ने भगवान की आरती की और आशीर्वाद प्राप्त किया। इससे पूर्व दीदी मां के रेस्ट हाउस पहुंचने पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के भाई नंबरदार सुरेश पाल, हनीश सैनी, भाजपा के पूर्व जिला प्रधान राजेश बतौरा, तहसीलदार सुनील कुमार आदि ने स्वागत किया। हरियाणा सरकार ने दीदी मां साध्वी ऋतंभरा को नारायणगढ़ में प्रवास के दौरान राज्य अतिथि का सम्मान प्रदान करने का निर्णय लिया है।

नारायणगढ़ में दीदी मां का अभिनंदन करते गणमान्य। प्रवक्ता- फोटो : दिगंबर जैन मंदिर में पूजा करते अनुयायी।
विज्ञापन