फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Devotees danced throughout the night in Bhagwati Jagran

Ambala News: भगवती जागरण में रातभर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced throughout the night in Bhagwati Jagran
बराड़ा। कस्बा की शिव सेवा मंडल सिंहपुरा के तत्वाधान में शनिवार रात्रि को आयोजित 9वें विशाल भगवती जागरण रविवार अलसुबह पूर्ण श्रद्धा और विधि विधान से संपन्न हो गया।
विज्ञापन

मां ज्वाला जी से मां की पवित्र ज्योत का श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़े व नृत्य करते हुए स्वागत किया। धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ सायं सात बजे भंडारे के उपरांत पूजा, अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान के साथ किया। रात्रि 9 बजे से प्रारंभ हुए जागरण में समस्त रात्रि राणा जागरण मंडली करनाल से विशेष रूप से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक और उपदेशक महेश राणा, हरविंदर हरियाणवी, विक्रम, शिवम और दिक्षु राणा ने मां की महिमा और स्तुति गान, प्रवचन, प्रसंग व्याख्या करके मां भक्तों में अमृतवाणी का संचार किया।
विज्ञापन

इस बीच थोड़े-थोड़े अंतराल पर कलाकारों ने मां तथा अन्य देवी-देवताओं के विभिन्न स्वरूपों का मंचन कर श्रद्धालुओं को भक्तिभाव से रोमांचित किया। इससे जागरण में पहुंचे भक्तजन और मातृशक्ति भी झूम-झूम कर मां को रिझाने में जुट गई। प्रात: आरती, वंदना के पश्चात सभी भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण कर मां का आशीर्वाद लिया। जागरण में प्रसिद्ध शिल्पकारों द्वारा निर्मित माता का दरबार व अन्य सुंदर झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में जजपा नेता मनदीप बोपाराय ने भजन मंडली को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। धार्मिक आयोजन के सफल संचालन में शिव सेवा मंडल के प्रधान लक्की भराड़ा, रिशु मदान, रोहित, गौरव, बंटी, नितिन, काका, गगन, पवन मदान, कमल, सन्नी, नरेश तथा हर्ष आदि पदाधिकारियों और सेवकों का योगदान विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed