{"_id":"6ad7ceb87f148272e4004c3f","slug":"devotees-danced-in-the-mothers-chowki-ambala-news-c-36-1-amb1002-171541-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: माता की चौकी में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: माता की चौकी में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
नवरात्रि की रात्रि में मां के भजनों के झूमते मंत्री अनिल विज। प्रवक्ता
मंत्री अनिल विज ने कार्यक्रमों में दिए 21 हजार रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नवरात्र के पावन अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने शास्त्री कॉलोनी और बाजीगर मोहल्ले में आयोजित माता की चौकी व भगवती जागरण में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने आयोजकों के अनुरोध पर अपने स्वैच्छिक कोष से 21 हजार रुपये देने की घोषणा भी की।
शास्त्री कॉलोनी रेजिडेंट सोसाइटी द्वारा आयोजित माता की चौकी में मंत्री अनिल विज मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने विधिवत माथा टेका और आरती की। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भजनों पर वह भक्तों के साथ झूमते नजर आए। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उन्हें स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। इससे पहले, उन्होंने एफसीआई गोदाम के पास बाजीगर मोहल्ले में 10वें विशाल भगवती जागरण में हिस्सा लिया। उन्होंने ज्योति प्रचंड कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।