फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Development will be done without any discrimination: Rajat Malik

बिना भेदभाव कराएंगे विकास : रजत मलिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Development will be done without any discrimination: Rajat Malik
नगर पालिका बराड़ा के नवनियुक्त अध्यक्ष रजत मलिक पदभार ग्रहण करते हुए साथ में पार्षद।
बराड़ा। नगर पालिका बराड़ा के नवनियुक्त अध्यक्ष रजत मलिक और 16 पार्षदों ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान नगर पालिका कार्यालय में हवन किया गया।
विज्ञापन

हवन के बाद उन्हें बराड़ा के वरिष्ठ नागरिकों और नवनियुक्त पार्षदों ने तिलक लगाकर माला पहनाकर अध्यक्ष पद की कुर्सी पर बैठाया। इसके बाद बाद चेयरमैन और पार्षदों ने नगर के समग्र विकास का संकल्प लिया। इस दौरान अध्यक्ष रजत मलिक ने कहा कि शहर का विकास ही उनकी प्राथमिकता है। उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
विज्ञापन

पार्षदों के सहयोग से वह शहर में विकास कार्य में जो भी कमी है उसे पूरा कराएंगे। चेयरमैन का पदभार संभालते के बाद बाद रजत मलिक ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के अनुरूप हर वार्ड में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जाएंगे। जो वायदे नपा चुनाव के दौरान मतदाताओं से किए थे उन वायदों को आने वाले दिनों में पूरा करने का काम किया जाएगा। सफाई व्यवस्था पर सबसे ज्यादा काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर मकान में कूड़ा-कर्कट उठाने के लिए रेहड़ी, ट्रैक्टर आएगा। इस अवसर पर पार्षद पवन कुमार,अमित कुमार, दिव्या कपूर, प्रवेश कुमार, अर्चना देवी, शमशेर सिंह शम्मु, राजकली, हरभजन सिंह ,नरेंद्र कौर, दिग्विजय सिंह, विजय सिंह, दीपा सैनी, साहिल चावला, संदीप कोहरा, विजय कुमार, गुरजिंदर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।



यह रहेंगी चुनौतियां

चुनाव में जनता का विश्वास जीतकर सत्ता तक पहुंचे ये जनप्रतिनिधि अब नगर के विकास और नागरिकों की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी निभाएंगे। नगर की सड़कों, जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था और स्ट्रीट लाइट्स जैसी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ठोस योजनाएं तैयार की जाएंगी। चेयरमैन रजत मालिक ने कहा कि बराड़ा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगर बनाने के लिए पार्षदों के साथ मिलकर हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed