फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dev in high and long jump, Nitin dominates in running

Ambala News: ऊंची-लंबी कूद में देव, दौड़ में नीतिन का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Dev in high and long jump, Nitin dominates in running
करनाल। डीएवी पीजी कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को हुआ। पहले दिन विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया। लड़कियों के चार तो लड़कों के कुल सात खेल मुकाबले हुए। लड़कों में ऊंची कूद और लंबी कूद में देव व दौड़ में नीतिन का दबदबा रहा।
विज्ञापन


लड़कियों की दौड़, डिस्कस थ्रो और शॉट पुट में सीमा प्रथम स्थान पर रही। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र पहुंचे। प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने उनका स्वागत किया। सुभाष चंद्र ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। जो उन्हें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखने में भी मददगार होते हैं।
विज्ञापन

खेलों से विद्यार्थियों में उत्साह, ऊर्जा, शक्ति का संचार होता है। जो देश सेवा की भावना को मजबूती देता है। विद्यार्थियों का हौसला हमेशा उनके भविष्य के निर्माण में सहायक होता है। इसलिए विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। प्राचार्य डॉ. रामपाल सैनी ने कहा कि खेल स्वस्थ शरीर के साथ मानसिक विकास करते हैं। भाईचारे की भावना बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में जाने का अवसर मिलता है। वाइस प्रिंसिपल डॉ. संजय जैन ने भी खिलाड़ियों को प्रेरित किया। मंच संचालन डॉ. सुरभि, डॉ. राधिका और डॉ. गुरदेव ने किया। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र चौहान मौजूद रहे। ब्यूरो



बॉक्स

ये रहे परिणाम

लड़कियां-

- 100 मीटर दौड़ : सीमा प्रथम, दिव्या द्वितीय, गरीमा तृतीय।

- डिस्कस थ्रो : सीमा प्रथम, गरीमा द्वितीय, दिव्या तृतीय।

- शॉट पुट : सीमा प्रथम, दिव्या द्वितीय, पम्मी तृतीय।

- लंबी कूद : दिव्या प्रथम, सीमा द्वितीय, पम्मी तृतीय।



लड़कें-

- ऊंची कूद : देव राठी प्रथम, नीतिन द्वितीय, प्रियांशु तृतीय।

- शॉट पुट : देव राठी प्रथम, युग द्वितीय, प्रियांशु तृतीय।

- डिस्कस थ्रो : देव राठी प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, हर्ष तृतीय।

- लंबी कूद : देव प्रथम, वंश द्वितीय, राहुल तृतीय।

- 100 मीटर दौड़ : नीतिन चौहान प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, हरि सिमरन तृतीय।

- 200 मीटर दौड़ : नीतिन चौहान प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, राहुल तृतीय।

- 800 मीटर दौड़ : अंकित प्रथम, हर्ष द्वितीय, राहुल व आर्यन तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed