फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Details of officers' training will be recorded on the portal

Ambala News: पोर्टल पर दर्ज होगा अधिकारियों के प्रशिक्षण का विवरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Details of officers' training will be recorded on the portal
रेलवे बोर्ड ने जोनल महाप्रबंधकों को व्यवस्था बनाने का दिया निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे ने मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने का फैसला किया है। इसके लिए बोर्ड ने रेल अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पुराने प्रशिक्षण का विवरण पोर्टल पर अपडेट करना अनिवार्य कर दिया है।
रेलवे बोर्ड के उप निदेशक (प्रशिक्षण) जितेंद्र कुमार की ओर से जारी पत्र के अनुसार, हाल में लॉन्च किए गए ट्रेनिंग मॉड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षण गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। वर्तमान प्रशिक्षण का डेटा तो सिस्टम स्वतः उठा लेता है, लेकिन व्यापक ट्रैकिंग के लिए कर्मचारियों के पिछले कौशल, प्रमाणपत्र और उनके सीखने के इतिहास का रिकॉर्ड होना आवश्यक है।
विज्ञापन

कर्मचारी खुद कर सकेंगे डेटा फीड
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि एचआरएमएस पोर्टल पर एक विशेष प्रावधान किया गया है, जिसके तहत कर्मचारी स्वयं अपने द्वारा पूर्व में किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विवरण दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए एक चरण-दर-चरण प्रक्रिया निर्धारित की गई है, जिसका पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी करेंगे जागरूक
रेलवे बोर्ड ने सभी यूनिट प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच इस संबंध में जागरूकता फैलाएं। इससे न केवल कर्मचारियों की दक्षताओं का केंद्रीकृत रिकॉर्ड तैयार होगा, बल्कि भविष्य में ट्रेनिंग की योजना बनाने और विश्लेषण करने में भी प्रशासन को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed