फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Destitute cattle broke tree guards on Jagadhri Highway

Ambala News: बेसहारा गोवंश ने जगाधरी हाईवे पर तोड़े ट्री गार्ड

Wed, 17 Apr 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 17 Apr 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Destitute cattle broke tree guards on Jagadhri Highway
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। बेसहारा गोवंश अंबाला-जगाधरी हाईवे की सुंदरता पर ग्रहण बन रहे हैं। रोजाना हाईवे के ठीक बीचोंबीच डिवाइडर पर इनका जमावड़ा लगा रहा है। न केवल गुजरने वाले वाहनों के लिए यह हादसे का कारण बन रहे हैं वहीं डिवाइडर पर लगे पॉम ट्री व उनकी सुरक्षा के लिए लगे ट्री गार्ड को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।
कुछ ऐसा ही दृश्य सोमवार को छावनी नागरिक अस्पताल के ठीक सामने डिवाइडर पर देखने को मिला। बेसहारा गोवंश आपस के झगड़ते हुए हाईवे के ठीक बीचोंबीच पहुंच गए। इतना ही नहीं डिवाइडर पर लगे तीन ट्री गार्ड भी तोड़कर हाईवे पर गिरा दिए। साथ ही पौधों को भी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन

इसके अलावा लड़ते-लड़ते गोवंश हाईवे से गुजरने वाली दो कारों व एक प्राइवेट बस से भी टकराए। हादसे में कोई जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन कार व बस साइड में क्षतिग्रस्त हो गई। हाईवे से गुजरने वाले दो पहिया वाहन चालक खुद को सुरक्षित करते हुए इधर-उधर होते हुए दिखाई दे रहे थे। करीब आधा घंटे तक बेसहारा गाेवंश लड़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिवाइडरों पर उगी झाड़ियां व घास के कारण बेसहारा गोवंश यहीं जमा रहते हैं। यहां तक कि डिवाइडर तक खोदकर बैठनी की जगह बना दी है। बावजूद इस ओर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के कारण बेसहारा गोवंश हाईवे पर किसी दिन बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं। उधर, बस स्टैंड से लेकर टांगरी बांध तक करीब 20 ट्री गार्ड टूट चुकी है और अधिकतर गायब भी हो चुके हैं।


बेसहारा गोवंश को सहारा देने के लिए तीन बार टेंडर लगाए गए थे लेकिन किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई। अपने स्तर पर भी बेसहारा गोवंश को पकड़ने की कार्रवाई शुरू की गई थी लेकिन गोशाला वालों ने रखने से मना कर दिया था। आचार संहिता के बाद ही दोबारा टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। - जरनैल सिंह, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed