Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Despite the facility of boom barrier, the condition is bad

Ambala News: बूम बैरियर की सुविधा के बावजूद हालत खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Despite the facility of boom barrier, the condition is bad
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर बूम बैरियर की सुविधा को शुरू हुए एक माह से अधिक का समय बीत गया है। बावजूद इसके रेलवे परिसर की व्यवस्था नहीं सुधरी।
विज्ञापन

आज भी स्टेशन के मुख्यद्वार पर दुपहिया वाहनों सहित ई-रिक्शा व टैक्सी चालकों का कब्जा है जोकि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। सवारी लेने की होड़ में कभी वो एस्कलेटर के पास मार्ग को अवरुद्ध कर रहे हैं तो कभी रेलवे परिसर में बेवजह खड़े रहकर जाम का कारण बन रहे हैं।
कार पर ध्यान, दुपहिया बेलगाम
ठेकेदार ने स्टेशन पर आने वाली कारों के लिए तो पर्ची सिस्टम शुरू कर दिया है, लेकिन दुपहिया वाहनों के लिए अभी कोई व्यवस्था नहीं की है। इस कारण आज भी ये वाहन रेलवे परिसर की शोभा बढ़ा रहे हैं। कुछ टैक्सी चालक भी पार्किंग के अलावा सर्विस लेन में ही अपने वाहनों को खड़ा कर रहे हैं।
विज्ञापन

आधी-अधूरी सुविधा
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बूम बैरियर का ठेका लेने वाले प्रबंधक की ओर से बड़े-बड़े दावे किए थे कि किसी भी वाहन को पर्ची के बिना रेलवे परिसर में नहीं घुसने दिया जाएगा। इसके लिए स्टेशन पर कार्यरत कुछ कर्मचारियों ने पास भी बनवा लिए हैं। रेलवे ने इस सुविधा के विस्तार को देखते हुए आगमन द्वार सहित रेलवे परिसर में बदलाव भी किया था, जिससे कि स्टेशन पर आने वाले वाहनों का जमावड़ा न लगे लेकिन इन सभी सुविधाओं के बाद भी बूम बैरियर की सुविधा पूरी तरह से अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। अब इसे ठेकेदार की लापरवाही कहें या फिर रेलवे की खामी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों के लिए बनेंगे पास
रेलवे यूनियन के आग्रह के बाद वाणिज्य विभाग ने कर्मचारियों के लिए विशेष पास से संबंधित एक स्टीकर भी बनाया है, जिससे कि इसका दुरुपयोग न हो। हालांकि अभी भी स्टेशन पर कार्यरत अधिकतर रेलवे कर्मचारियों ने पास नहीं बनाया है, क्योंकि ठेकेदार ने अभी पूरी तरह से स्टेशन पर सख्ती नहीं की है। यही कारण है कि रेलवे कर्मचारी भी पास बनवाने में रुचि नहीं दिखा रहे।

वर्जन
ठेकेदार को कुछ समस्या थी। इसका समाधान करवाया गया है। वहीं, उसे निर्देश दिए गए हैं कि वो रेलवे कर्मचारियों के भी पास बनाए। अगर फिर भी कहीं कोई खामी है तो उसे दूर किया जाएगा, जिससे कि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed