{"_id":"692f38c523feff7a9b08536b","slug":"despite-the-ban-private-buses-are-stopping-in-front-of-the-hospital-15-are-marked-ambala-news-c-36-1-sknl1003-154022-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: मनाही के बावजूद अस्पताल के सामने रोक रहे प्राइवेट बस, 15 चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: मनाही के बावजूद अस्पताल के सामने रोक रहे प्राइवेट बस, 15 चिह्नित
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित नागरिक अस्पताल के गेट पर सवारियों को बैठाने के लिए खड़ी प्राइवेट बस। संवाद
- जाम लगने से बढ़ रही परेशानी, रोडवेज करेगा चालकों पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी नागरिक अस्पताल के गेट पर यातायात व्यवस्था चरमराई है। इसका प्रमुख कारण निजी बसें हैं। परिवहन मंत्री अनिल विज के बस स्टॉप के उद्घाटन के बाद जब बसें यहां नहीं रुकीं तो रोडवेज ने चार कर्मचारियों को यहां निगरानी के लिए तैनात कर दिया। तीन दिन तक चली निगरानी में 15 बसें चिन्हित की गईं हैं जो अस्पताल पर ही रुक रही हैं। जब इन बसों के संचालकों से राेडवेज कर्मियाें ने बसें स्टॉप पर रोकने के लिए कहा तो वह अभद्रता करने लगे। लिहाजा रोडवेज कर्मियों ने अपने उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी है। इन प्राइवेट बसों के अस्पताल के गेट के सामने रुकने पर ऑटो व ई-रिक्शा भी इनके पीछे लग जाते हैं और जाम जैसे हालात बन जाते हैं। अब अधिकारियों की ओर से ऐसे प्राइवेट बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इन बसों के चालक नहीं मान रहे नियम
अंबाला छावनी बस स्टैंड से रोजाना प्राइवेट बसें नारायणगढ़, सढौरा, जगाधरी और यमुनानगर मार्ग पर संचालन करती हैं। जैसे ही यह प्राइवेट बसें छावनी बस अड्डे से निकलती है तो इन प्राइवेट बसों के चालक सबसे पहले जनता स्वीटस के सामने फिर नागरिक अस्पताल के गेट पर ब्रेक लगाते हैं और सवारियों को बसों में चढ़ाते हैं। इनमें एचआर 37 डी 5424, एचआर 37डी 1600, एचआर 58 ए 9474, एचआर 37 डी 3975, एचआर 37 ई 6380, एचआर 37डी 7032, एचआर 37 डी 6646, एचआर 58 ए 9422, एचआर 58 बी 2324 की बसें है। इसी तरह से दो दिसंबर को एचआर 37 डी 3975, एचआर 58 बी 9369 और एचबार 58 बी 2211 यह बसें शामिल हैं।
जो भी प्राइवेट बस चालक बसों को नागरिक अस्पताल के गेट पर रोक रहे हैं पहले उन्हें समझाया जाएगा। नहीं मानने पर चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- सुशील कुमार, आरटीए, अंबाला