फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Despite repaying the borrowed money along with interest, two and a half lakh rupees were withdrawn from the account.

Ambala News: उधार लिए रुपये ब्याज सहित चुकाने के बावजूद खाते से निकाले ढाई लाख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Despite repaying the borrowed money along with interest, two and a half lakh rupees were withdrawn from the account.
अंबाला। उधार लिए रुपये ब्याज सहित चुकाने के बावजूद दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर दयाल बाग निवासी बलजीत कौर के खाते से ढाई लाख रुपये की राशि निकल गई। महेश नगर थाना पुलिस ने दयाल बाग निवासी बलजीत कौर की तहरीर पर अनिल गुप्ता, रेनू बाला, राहुल व नितिन पर धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़िता भूतपूर्व सैनिक की पत्नी बलजीत कौर ने आरोप लगाते हुए कहा कि अनिल गुप्ता से 10 प्रतिशत ब्याज पर 1.50 लाख रुपये लिए थे। आरोपी ने शपथ पत्र सहित दस्तावेज व चार चेक ले लिए थे। लिए गए रुपये 2022 में आरोपी व उनके परिवार की मौजूदगी में उन्हें लौटा दिए थे। रुपये चुकाने के बावजूद भी 2023 तक ब्याज लेते रहे। जब दस्तावेज वापस मांगे तो आरोपियों ने देने से इन्कार कर दिया। पति के साथ साझे बैंक खाते से 28 जुलाई को 2.50 लाख रुपये की राशि अचानक कट गई थी। ऐसे में आरोपियों ने कहा कि उन्हें रुपयों की जरूरत थी तो ले लिए। जल्द ही लौटा देंगे। पीड़िता ने कहा कि इस कारण पति की तबीयत भी बिगड़ चुकी है। अगर उन्हें कुछ होता है तो आरोपी जिम्मेदार होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed