फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Deployment of SDO for assessment after termination of contract

Ambala News: ठेका बर्खास्त करने के बाद आकलन के लिए एसडीओ की तैनाती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
Deployment of SDO for assessment after termination of contract
अंबाला। लेटलतीफी व घोटालों के बाद अंबाला कैंट व सिटी के चारों मुख्य परियोजनाओं की निविदा बर्खास्त होने के बाद पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से परियोजना के आकलन का काम शुरू कर दिया है। इस आकलन के लिए एसडीओ को जिम्मेदारी दी गई है ताकि वह पता लगा सकें कि कितना काम और संसाधन बाकी हैं। इन मुख्य परियोजनाओं में अंबाला कैंट में छावनी नागरिक अस्पताल में निर्माणाधीन पांच मंजिला बिल्डिंग व डॉक्टरों व स्टाफ के लिए बनने वाले क्वार्टर शामिल है। जबकि सिटी लघु सचिवालय सहित सिटी राजकीय कन्या महाविद्यालय प्रोजेक्ट शामिल है।
विज्ञापन

दिसंबर में नए सिरे से लगाई जाएगी निविदा
यह आकलन एसडीओ की निगरानी में किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट फाइनल होने के बाद दिसंबर माह में नए सिरे से चारों परियोजनाओं की निविदा जारी की जाएगी, ताकि लंबे समय से अधर में अटके यह प्रोजेक्ट जल्द पूरे हो सकें। दरअसल, पीडब्ल्यूडी विभाग की तरफ से हाल ही में इन चारों परियोजनाओं को रद्द किया गया है। इसको रद्द करने के लिए लंबे समय से फाइल मुख्यालय भेजी गई थी।
विज्ञापन

-------

अभी तक खड़े हुए थे महज ढांचे, काम पकड़ेंगे रफ्तार

दरअसल, सालों से यह परियोजनाएं चल रहीं थी लेकिन अभी तक महज ढांचे ही तैयार हुए थे। पीडब्ल्यूडी की तरफ से नवंबर माह में ही इन चारों परियोजनाओं को बर्खास्त किया गया था। इसको बर्खास्त करने के लिए लंबे समय से फाइल मुख्यालय भेजी गई थी। अब अनुमति मिलने के बाद कार्रवाई हुई। वहीं, इन परियोजनाओं पर पुराने ठेकेदारों ने भी अपना-अपना सामान समेटना शुरू कर दिया है। आकलन के दौरान यह देखा जाएगा कि आखिर अभी तक परियोजनाओं पर कितना पूरा हुआ है। कितना सामान लगा है और कितना बचा है। पूरी जांच के बाद सभी एसडीओ द्वारा रिपोर्ट तैयार कर आलाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों मुख्य प्रोजेक्टों के टेंडर टर्मिनेट कर दिए गए है। इन परियोजनाओं की मेजरमेंट का काम एसडीओ की निगरानी में चल रहा है। अगले माह तक इनके नए सिरे से टेंडर निकाले जाएंगे।
रितेश, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed