फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dependents of seven thousand railway employees will get a scholarship of 1500 rupees per month

सात हजार रेल कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी प्रतिमाह 1500 रुपये छात्रवृत्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dependents of seven thousand railway employees will get a scholarship of 1500 rupees per month
अंबाला मंडल के करीब सात हजार रेलवे कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। कोरोना काल के दौरान कर्मचारियों के आश्रितों को 1500 रुपये छात्रवृत्ति देने का रेलवे ने एलान किया है। यह छात्रवृत्ति प्रतिमाह मिलेगी। यह सुविधा सिर्फ ग्रेड-पे 2400 या इससे निम्न ग्रेड-पे कर्मचारियों के आश्रितों के लिए ही होगी। कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इससे पहले भी रेलवे कर्मचारियों को कई प्रकार की सुविधाएं मिल रहीं हैं। इसमें यात्रा पास, मनपसंद रेलवे स्टेशन पर नौकरी, सुरक्षा को लेकर जरूरी सामान और अन्य कई सुविधाएं शामिल हैं। इसमें कुछ सुविधाएं रेल कर्मचारियों के आश्रितों के लिए भी रेलवे द्वारा दी जा रही हैं। ऐसी ही एक सुविधा उच्चतर शिक्षा के लिए आश्रितों की छात्रवृत्ति भी है। अंबाला मंडल में लगभग तीन हजार कर्मचारी 2400 ग्रेड-पे में और चार हजार कर्मचारी निम्न ग्रेड-पे में कार्यरत हैं। सुविधा का लाभ लेने के लिए कर्मचारियों को शिक्षण संस्थान से भी फार्म सत्यापित करवाकर जमा करवाना होगा। -संवाद
विज्ञापन

यह होंगे छात्रवृत्ति लेने के लिए योग्य
रेलवे द्वारा जारी आदेशों में साफ किया गया है कि वर्ष 2020-21 (मार्च-2020 से फरवरी-2021) के लिए कर्मचारी हित निधि ग्रेड-पे 2400 और निम्न ग्रेड-पे में कार्यरत रेल कर्मचारी के आश्रित जोकि टेक्निकल/प्रोफेशनल डिप्लोमा/डिग्री की शर्तें पूरी करते हैं के आश्रितों को छात्रवृत्ति की सुविधा मिलेगी। उच्च शिक्षा से आशय ऐसे सभी ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स, प्रोफेशनल कोर्स जैसे की बीई/बीटेक/एमबीए/एमसीए एवं डिप्लोमा और डिग्री से हैं, जोकि मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से किए जा रहे हों। इसकी अवधि कम से कम एक वर्ष हो। छात्रवृत्ति के तहत पात्र अभ्यर्थी को प्रतिमाह 1500 रुपये मिलेंगे। इस योजना के तहत लाभार्थी का स्टाफ बेनीफिट फंड से किसी अन्य स्कीम तहत अन्य कोई लाभ व छात्रवृत्ति देय नहीं है। छात्रवृत्ति का भुगतान छात्र के बैंक खाते में आरटीजीएस द्वारा किया जाएगा। जो कर्मचारी उक्त नियमों को पूरा करेंगे वह अपने बच्चों से संबंधित आवेदन पत्र संबंधित शिक्षण संस्थान से सत्यापित कर विभागीय अधिकारी के हस्ताक्षर करवाकर 28 फरवरी तक कार्मिक शाखा में जमा करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आश्रितों को होगा फायदा
अंबाला मंडल में ग्रेड-पे 2400 और इससे निम्न ग्रेड-पे के लगभग सात हजार कर्मचारी हैं। रेलवे के इन आदेशों से उन्हें राहत मिलेगी। इस सुविधा के लिए कार्मिक विभाग द्वारा फार्म भी जारी किए गए हैं जो सही और स्पष्ट होने जरूरी हैं। इसके आधार पर ही छात्रवृत्ति देने या रिजेक्ट का फैसला किया जाता है।

- यादराम उपाध्याय, यूआकेयू पदाधिकारी।
आश्रितों को मिलती है छात्रवृत्ति
अलग-अलग ग्रेड-पे के हिसाब से रेल कर्मचारियों के बच्चों को पहले भी छात्रवृत्ति मिलती रही है। इस बार भी ऐसे ही ग्रेड-पे के हिसाब से कर्मचारियों से आवेदन मांगे गए हैं।
- निखिल ढोगड़ी, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed