{"_id":"66b158b8c5511d012a084b57","slug":"department-busy-in-preparation-of-haryana-cm-cup-ambala-news-c-36-1-sknl1017-127546-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हरियाणा सीएम कप की तैयारी में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हरियाणा सीएम कप की तैयारी में जुटा विभाग
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा में पहली बार होने वाले सीएम कप 2024 का एक बार फिर बिगुल बज गया है। खिलाड़ी फुटबॉल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, खो-खो, कबड्डी और वालीबॉल में अपना दम दिखाएंगे। विजेता खिलाड़ियों पर धन वर्षा भी होगी। पहले यह कप 28 फरवरी से एक मार्च तक होना था।
विभाग की तरफ से विद्यालयों की परीक्षाओं का हवाला दिया था। जिला खेल अधिकारियों को इस संबंध में मुख्यालय से निर्देश मिल चुके हैं। अंबाला में भी इसके लिए तैयारियों शुरू हो गई हैं। इस प्रतियोगिता के मुकाबले सात के बाद होंगे। बाकायदा कोचों की ड्यूटी लगा दी है। इसके लिए मंगलवार को छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में सभी कोच की बैठक बुलाई है। इसमें खेल के मैदानों का चयन होगा।
इस मीटिंग में निर्णय लिया जाएगा कि अंबाला में पहले ब्लॉक स्तर पर होने वाले मुकाबले कब और किस मैदान में होने हैं। सीएम कप के तहत ब्लॉक, जिला, जोनल और स्टेट लैवल पर मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
पहले आवेदन करने वालों का चयन संभावित
खेल विभाग की ओर से सीएम कप-2024 कराने के लिए बोल तो दिया है लेकिन समय बेहद कम है। जबकि अभी तक खिलाड़ियों के आवेदन करने के लिए पोर्टल भी नहीं खुला है। ऐसे में संभावना है कि खेल विभाग पिछली बार पोर्टल पर आवेदन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर सकता है। दरअसल, पहले ऑनलाइन के अलावा अंबाला जिला खेल अधिकारी के पास ऑफलाइन 40 टीमों ने हिस्सा लेने के लिए आवेदन किया था।
पिछली बार इन मैदानों में होने थे खेल
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारायणगढ़ में फुटबॉल, वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी और डीएवी स्कूल नारायणगढ़ ब्लॉक में बास्केट बॉल, हैंडबॉल तथा मॉडर्न स्पोटर्स कॉम्पलेक्स गांव बड़ागढ़ में फुटबॉल, वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी व तेजस पब्लिक स्कूल ब्लॉक शहजादपुर में बास्केट बॉल, हैंडबॉल होंगी।
ब्लॉक बराड़ा में शिवालिक गुरुकुल गांव अलियासपुर व सिग्नस हाई वर्ल्ड स्कूल ब्लॉक साहा में फुटबॉल, वॉलीबाल, खो-खो, कबड्डी व तेजस पब्लिक स्कूल ब्लॉक शहजादपुर में बास्केट बॉल, हैंडबॉल का आयोजन होगा।
वार हीरोज स्टेडियम में फुटबॉल, वॉलीबाॅल और एसडी कॉलेज अंबाला छावनी ब्लॉक-2 के तहत बास्केट बॉल, हैडबॉल, खो-खो, कबड्डी का आयोजन होगा।
वर्जन
सीएम कप को लेकर मुख्यालयों से निर्देश मिले हैं। मंगलवार को सभी कोचों की खेल के मैदानों के चयन को अंतिम रूप देने के लिए मीटिंग बुलाई गई है। साथ ही खेल करवाने की तिथि भी निर्धारित की जाएगी कि कब, कहां-कहां मुकाबले होंगे।
राजबीर सिंह, जिला खेल अधिकारी अंबाला।