फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dentist dies due to electric shock

Ambala News: करंट लगने से दंत चिकित्सक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dentist dies due to electric shock
अंबाला। करंट लगने से दंत चिकित्सक की मौत हो गई। हादसा अंबाला-साहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर रिवर डीएवी स्कूल के सामने क्लीनिक पर हुआ। मृतक की पहचान 26 वर्षीय दंत चिकित्सक हिमांशु राणा के तौर पर हुई है जोकि रायपुरानी के रहने वाले थे और हाइवे पर अपना क्लिनिक चलाते थे।
विज्ञापन

क्लिनिक के आसपास रहने वाले मामराज व दयाल ने बताया कि बुधवार देर रात आई आंधी के कारण क्लिनिक के ऊपर लगा फ्लैक्स का बोर्ड फट गया था। जब हिमांशु ने बोर्ड को देखा तो वो इसे दुरुस्त करने के लिए क्लिनिक की छत पर चढ़े थे। लेकिन इस दौरान उन्हें यह आभास नहीं हुआ कि फटे हुए फ्लैक्स बोर्ड का एक पाइप क्लिनिक के सामने जा रही बिजली तारों को छू रहा है।
विज्ञापन

हिमांशु ने जैसे ही फ्लैक्स के ऊपरी हिस्से को हाथ लगाया तो वो करंट की चपेट में आ गए। काफी देर तक वह जब नीचे नहीं आए तो क्लिनिक पर ही कार्यरत कर्मचारी ने छत पर जाकर देखा तो हिमांशु मृत अवस्था में थे। हिमांशु को तुरंत अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ साल पहले ही खोला था क्लिनिक
क्लिनिक के आसपास रहने वाले दुकानदारों ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले ही हिमांशु ने यहां अपना क्लिनिक खोला था। वो क्लिनिक के ऊपर बने कमरे में ही रहता था। उसका स्वभाव सबके साथ मिलनसार था। अचानक उसकी मौत से सभी स्तब्ध हैं। मामले की जानकारी मिली थी। तुरंत टीम को अस्पताल भेज दिया था। पोस्टमॉर्टम के बाद दंत चिकित्सक का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
अजीत सिंह, प्रभारी महेशनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed