फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dengue havoc continues, 11 new patients came

डेंगू का कहर जारी, 11 नए मरीज आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dengue havoc continues, 11 new patients came
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन बुखार के मरीज। - फोटो : Ambala
डेंगूू लगातार कहर बरपा रहा है, पिछले दिनों के मुकाबले चाहे डेंगू के नए मामले कम हैं, मगर फिर भी 11 नए डेंगू के मरीज स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ा रहे हैं। 11 नए डेंगू के मरीज मिलने के बाद जिले में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 377 पहुंच गया है।
विज्ञापन

अस्पतालों में नए मरीजों के आने का क्रम जारी है। स्वास्थ्य विभाग के लिए कई बार स्थिति संभाल पाना मुश्किल हो रहा है। इसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पिछले दिनों स्वास्थ्य अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करने का फरमान जारी किया गया था। अस्पतालों के वार्डों की बात करें तो अभी भी जिले भर के सभी अस्पतालों के अधिकतर बेड भरे ही दिखाई दे रहे हैं। मगर, इतनी राहत है कि एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को उपचार नहीं दिया जा रहा है और स्ट्रेचर व व्हील चेयर पर उपचार देने की स्थिति नहीं आई है। बता दें कि पिछले दिनों सीएमओ कुलदीप सिंह ने सभी अस्पताल के प्रमुखों को निर्देश दिए थे कि जिन मरीजों की स्थिति में सुधार आता है उसे तुरंत प्रभाव से छुट्टी कर घर भेज दिया जाए। इसके बाद से अस्पताल में मरीजों की स्थिति में थोड़ा सुधार है।
विज्ञापन

मुलाना के पास स्थित महुआखेड़ी से आए रामप्रवेश ने बताया कि उसे पिछले पांच दिनों से बुखार है। जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वह अस्पताल पहुंचा। जहां पर उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर से आए हुकुम सिंह ने बताया कि पिछले चार दिन से बुखार है, बुखार तो ज्यादा नहीं था, मगर, प्लेटलेट्स बहुत ज्यादा कम थे। नर्स पिछले दिनों सैंपल लेकर गई थी, मगर अभी तक रिपोर्ट नहीं दी है कि डेंगू है कि नहीं है।
मटेड़ी जट्टां से आई पूनम ने बताया कि उसे पिछले पांच दिनों से बुखार है। स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। डॉक्टर अपनी ओर से प्रयास कर रहे हैं, मगर स्थिति ज्यादा खराब है। उम्मीद है कि स्थिति में जल्द ही सुधार होगा।
सिरसगढ़ से आए प्रदीप ने बताया कि उन्हें पिछले तीन दिन से तेज बुखार है। पहले अपने स्तर पर दवाई ली। मगर, जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो अस्पताल में आए हैं। जहां उपचार चल रहा है।
बंधुनगर की छह वर्षीय बच्ची ममता ने बताया कि उसे पिछले छह दिन से बुखार है। पांच दिन से अस्पताल में ही उपचार चल रहा है, मगर स्थिति में सुधार नहीं आया है। देखते हैं कि कब तक सेहत में सुधार आता है।

अस्पतालों को जो निर्देश दिए गए थे वह उनका पालन कर रहे हैं। जो मरीज ठीक हो सकते हैं उन्हें घर भेज दिया जा रहा है।ताकि अस्पताल में स्थिति ज्यादा न बिगड़े।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed