फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dengue crosses 600 and a half mark, dengue confirmed in 8 new patients

डेंगू का साढ़े 600 का आंकड़ा पार, 8 नए मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dengue crosses 600 and a half mark, dengue confirmed in 8 new patients
अंबाला के गांव रतनगढ़ से डेंगू मुक्त अंबाला अभियान की शुरूआत करते विधायक असीम गोयल। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। जिले में डेंगू ने पिछले छह सालों का रिकार्ड तोड़ दिया है। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 653 पहुंच गई है। जिले में डेंगू का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 8 नये केसों की पुष्टि की है। इनमें प्राईवेट और दूसरे जगहों पर इलाज कराने वाले अधिकांश मरीजों का आंकड़ा इनमें शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। दूसरी ओर डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए विधायक असीम गोयल ने सोमवार को डेंगू मुक्त अंबाला अभियान के तहत गांव रतनगढ़ से एक कार्यक्रम की शुरुआत की। मेरा आसमान संस्था व यूपीएल ओपन एजीटीएम के सौजन्य से प्रथम चरण में 10 गांव में डेंगू मुक्त अभियान चलाया जाएगा। विधायक ने कहा कि हरियाणा प्रदेश में डेंगू मुक्त अभियान की शुरूआत सबसे पहले अंबाला से हुई है। कोल्ड फोगिंग के माध्यम से इस कार्य को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सबसे पहले उन जगहों को चिन्हित किया गया है जहां पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू का प्रकोप ज्यादा बताया गया है। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा उपलब्ध करवाई गई मशीनों के माध्यम से घर-घर जाकर केमिकल से संबंधित दवाई को पानी में मिलाकर छिड़काव किया जाएगा। इससे जहां डेंगू का लारवा खत्म हो सकेगा। वहीं, मच्छरों से उत्पन्न होने वाली अन्य बीमारियां भी रुक सकेंगी।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था में हुआ सुधार
विधायक ने कहा कि प्रदेश में सबसे पहले 2 नवंबर 2015 को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य अंबाला शहर से ही शुरू हुआ था। स्वच्छता के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कलस्टर भी बनाया जाना प्रस्तावित है। इसमें दो-तीन शहरों का कूड़ा-करकट आएगा और उस कूड़े का निस्तारण करते हुए बिजली बनाने का काम किया जाएगा। उन्होंने लोगों को संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि वह अपने घरों के आस पास स्वच्छता का ध्यान रखेंगे। इस मौके पर यूपीएल कंपनी के पदाधिकारी बुद्धि प्रकाश ने डेंगू मुक्त अभियान के तहत जो उनकी कंपनी के उत्पादों को इस कार्य के लिए प्रयोग किया जाएगा, उसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में चलाया जाएगा अभियान
डेंगू मुक्त अंबाला अभियान के तहत गांव नन्यौला, बलाना, बकनौर, जनसूई, बालापुर, चौड़मस्तपुर, भानोखेड़ी, जलबेड़ा, कांवला, रविदास माजरी, नाहन हाउस, मनमोहन नगर में इस कार्य को किया जाएगा। इस मौके पर सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. सुखप्रीत, डॉ. राजेंद्र राय, डॉ. सुनील हरी, डॉ. संजीव सिंगला, वेद प्रकाश, मनदीप राणा, मेरा आसमान संस्था के सचिव रितेश गोयल, मनोनीत पार्षद संदीप सचदेवा, सुरेश सहोता, पार्षद यतिन बंसल, शोभा पूनिया, मनीष आनंद मन्नी व अन्य मौजूद रहे।

होम्योपैथिक दवाइयां डेंगू में कारगर-डॉ.सात्विक
होम्योपैथिक दवाइयां डेंगू में कारगर सिद्ध हो रही हैं। इसकी सहायता से डेंगू मरीजों में तेजी से गिरती प्लेटलेट्स को बढ़ाने में भी होम्योपैथी दवाएं रामबाण साबित हो रही हैं। होम्योपैथी के डॉ. सात्विक कहते हैं कि होम्योपैथी में डेंगू की रोकथाम, इलाज और प्लेटलेट्स बढ़ाने वाली रामबाण दवा मौजूद है। बुखार को काबू करने के लिए भी कारगर दवा है। उन्होंने बताया कि यूपेटोरियम परफोलिएटम डेंगू होने से पहले भी ली जा सकती है। उन्होंने कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के अपने घर बैठे इलाज मत करें, जोकि घातक सिद्घ हो सकता है। डेंगू होने के बाद भी यह दवा मरीजों को दी जा रही हैं। होम्योपैथी दवाएं बेहद कारगर साबित हो रही है। डॉक्टर सात्विक ने बताया कि इस बार डेंगू ज्यादा खतरनाक साबित नहीं होगा, कुछ साल पहले जो डेंगू का घातक रूप था,वह इस बार ऐसा नहीं है।
वर्ष 2016 से 2021 तक डेंगू के मरीजों को ब्योरा
2016- 580
2017-325
2018 -110
2019-124
2020-42
2021-653
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed