Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Dengue cases increased, beds are falling short

Ambala News: डेंगू के मामले बढ़े, बेड पड़ रहे कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Dengue cases increased, beds are falling short
सिटी के नागरिक अस्पताल में बनाए गए डेंगू वार्ड में एक ही बेड पर दो मरीज। संवाद
अंबाला सिटी। जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग रोजाना मरीजों के टेस्ट तो कर रहा है लेकिन विभाग की ओर से लगाए स्वास्थ्य कर्मी रोजाना मलेरिया की स्लाइड नहीं बना रहा है। ऐसे में मरीजों के लिए डेंगू का खतरा बढ़ता जा रहा है। इधर, रोजाना डेंगू के मरीज आ रहे हैं। बुधवार को जिला अंबाला में डेंगू के 11 नए मरीज मिले।
विज्ञापन

अब डेंगू के कुल मामले बढ़कर 92 हो गए हैं। डेंगू के मरीज बढ़ने से वार्ड में भी जगह की कमी हो गई है। कर्मचारियों को मजबूरी में एक ही बेड पर दो मरीजों को रखना पड़ रहा है। जबकि रोजाना पांच से छह मरीज छुट्टी लेकर घर भी जा रहे हैं। सिटी नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में 25 मरीज डेंगू के ही भर्ती हैं।
विज्ञापन

एमपीएचडब्ल्यू कर्मी भी कम
डेंगू विभाग को 114 बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एमपीएचडब्ल्यू कर्मचारियों की आवश्यकता है। जबकि विभाग के पास सिर्फ 32 एमपीएचडब्ल्यू उपलब्ध है। इनमें से भी कई डॉटा बनाने और अन्य व्यवस्थाओं को देखने के कार्याें में लगाए गए हैं। ऐसे में डोर टू डोर स्लाइड बनाने के लिए सिर्फ चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों पर ही निर्भर रहना पड़ रहा है। जनसंख्या के 10 प्रतिशत हिस्से में मलेरिया की स्लाइड जांच करवाई जाती है। अभी तक जिला अंबाला में मलेरिया और चिकिनगुनिया के दो- दो मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बायोलॉजिस्ट पर भी तीन जिलों का भार
मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के चलते मच्छराें की आबादी पर नजर रखने के लिए जिला अंबाला के पास अपना बॉयोलाजिस्ट भी नहीं है। विभाग के पास जो बॉयोलॉजिस्ट है उस पर भी कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और अंबाला का कार्यभार है। इसलिए मच्छरों की आबादी का भी समय पर पता लगाना मुश्किल है। ऐसे में डेंगू और मलेरिया का खतरा अधिक बढ़ता है।

वर्जन
हमारी ओर से रोजाना स्लाइड जांच करवाई जा रही है। इसके साथ ही डेंगू की किट भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। मलेरिया की किट मामलों के आधार पर ही उपलब्ध होती है। कर्मचारियों का अभाव है लेकिन फिर भी प्रयास किए जा रहे हैं। जिन मरीजों को बेड नहीं मिलता उन्हें अन्य वार्ड में भर्ती किया जा रहा है।
-डॉ. संजीव सिंगला, नोडल अधिकारी डेंगू और मलेरिया विभाग अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed