फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demonstration at DC office against fee hike

फीस बढ़ोतरी के खिलाफ डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Demonstration at DC office against fee hike
अंबाला सिटी। विभिन्न मांगों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता निजी स्कूल संचालकों द्वारा दाखिला व मासिक फीस में की जा रही बढ़ोतरी और 134ए को लागू करवाने की मांग लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने मांगों के समर्थन में उपायुक्त विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आप के जिलाध्यक्ष गुरचरण सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने दोनों मामलों में सरकार को कोसा। नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि शिक्षा ग्रहण करना सभी बच्चों का मौलिक अधिकार है, मगर निजी स्कूल संचालक हर वर्ष वार्षिक दाखिला व मासिक फीस में करीब 60 से 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर रहे हैं। इस कारण आम लोग निजी शिक्षण संस्थानों में बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलवाने में परेशानियों का सामना कर रहे हैं। सरकार को चाहिए कि निजी शिक्षा संस्थानों पर संज्ञान ले, संचालकों द्वारा की गई फीस बढ़ोतरी को लेकर इन पर कार्रवाई करने का प्रावधान निश्चित करे।
विज्ञापन

इसी प्रकार हरियाणा सरकार की ओर से पिछले कई वर्षों से 134ए के तहत हजारों बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे थे, परंतु 134ए को रद्द कर सरकार ने बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया है। यह आम आदमी पार्टी बिलकुल भी बर्दास्त नहीं करेगी। यदि सरकार 134ए व निजी शिक्षण संस्थानों की ओर से बढ़ाई गई फीस के मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं करती तो पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और जन आंदोलन तेज करेंगे। सरकार इन निजी स्कूलों से तालमेल कर आमजन की समस्याओं का समाधान करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed