फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demolition by entering the house, attacking the couple with sticks and glass bottles

घर में घुसकर तोड़फोड़, दंपती पर डंडों और कांच की बोतलों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Demolition by entering the house, attacking the couple with sticks and glass bottles
अंबाला सिटी। घर में घुसकर वाहन व सामान तोड़ने के अलावा बाइक सवार युवकों ने दंपती से मारपीट की। डंडों और कांच की बोतलों से हमला किया। उनकी दंपती के बेटे से रंजिश चल रही थी। उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी। हमलावरों में शामिल गुुरी, गौनी, नवदीप, शोभीत, गुरलाल, बंटी और रोहित की पहचान कर ली गई है। कोतवाली में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

प्राइवेट नौकरी करने वाली बादशाही बाग वासी रजनी ने पुलिस को बताया कि उसका 19 साल का लड़का साहिल है और उसके पति वीर कुमार मेहनत-मजदूरी करते हैं। 15 अगस्त को साहिल को कालोनी के गुरी ने जान से मारने की धमकी दी थी। भय के कारण वह घर से चला गया था। सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे दंपती घर पर थे। उसी दौरान हाथों में गंडासी, तलवारें, लाठी, डंडे ओर कांच को बोतलें लेकर करीब दो दर्जन से अधिक युवक बाइकों पर उसके घर आए। बाहर खड़े होकर गाली-गलौज करने लगे। गाली देने से रोका तो दरवाजा तोड़कर वे भीतर आ गए। एक्टिवा, टेलीविजन तोड़ने के साथ वीर पर ईंट और कांच की बोतलों से वार किया। वीर सिंह ने भागकर जान बचाई। उन्होंने रजनी से भी धक्का-मुक्की की। जाते समय उन्होंने बाहर लगे बिजली के मीटर भी तोड़ दिए। लोगों को एकत्रित होता देखकर वे मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed