फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demand to remove dumping zone and fish market near religious place

Ambala News: धार्मिक स्थल के पास से डंपिंग जोन और फिश मार्केट हटाने की मांग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Demand to remove dumping zone and fish market near religious place
अंबाला। बारह क्राॅस रोड पर बने कूडे़ के डंपिंग जोन व फिश मार्केट को लेकर अखिल सनातन हिंदू रक्षा दल के पदाधिकारी रविवार को विरोध में उतर आए। उन्होंने कहा कि इस इलाके में लाखों लोगों की आस्था का केंद्र प्राचीन हाथी खाना मंदिर है। ऐसे में यहां डंपिंग जोन बनाना गलत है। डंपिंग जोन मंदिरों से दूर होना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं पास में बनी फिश मार्केट भी गलत बनाई गई है। इस फिश मार्केट के सामने और पास में माता शीतला का मंदिर है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है। बार-बार शिकायत करने के बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। इस अवसर पर राजेश, मंदीप , गणेश, दीपक राजपूत , राहुल, अनिल व शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



एसडीएम को देंगे ज्ञापन
दल के राष्ट्रीय प्रमुख शिवाय बलजिंद्र सिंह ने बताया कि बारह क्राॅस रोड पर बनाए गए बना डंपिंग जोन व फिश मार्केट गलत है। अगले महीने से सावन भी शुरू हो रहे हैं, इसे तुरंत हटाया जाए। इसके लिए वह एसडीएम व एसपी को ज्ञापन सौंपेगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस्था को ठेस
हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सन्नी सोनकर ने बताया कि चार जुलाई से सावन शुरू हो रहे हैं। डंपिंग जोन के कारण आसपास इलाके में बदबू का आलम रहता है और मजबूरन लोगों को मुंह लपेटकर गुजरना पड़ता है। यह भक्तों की आस्था को भी ठेस पहुंचा रहा है।

पशु मार रहे मुंह
विक्रम चौहान ने बताया कि इस कूडे़ के ढेर में दर्जन भर बेसहारा गोवंश मुंह मारते हुए दिखाई देते हैं। कई बार यह बेसहारा गोवंश हादसों का कारण भी बन चुके हैं। पूरे इलाके में यह डंपिंग ग्रहण बना हुआ है। जल्द ही इसे हटवाना चाहिए।

बदबू से जीना मुहाल
पांच नंबर बस्ती निवासी अमित कुमार ने बताया कि उसके घर के पास जबसे यह डंपिंग जोन बना है तब से उनका जीवन नरकमय हो गया है। बदबू में ही वह खाना खाते हैं। कई बार उसकी पत्नी इस गंदगी की बदबू के कारण बीमार हो चुकी है।



कूड़े का जो डंंपिंग प्वाइंट है वो अस्थाई है। सुबह कूड़ा डालने के बाद शाम को ही उठा लिया जाता है। समय-समय पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव सहित चूना डाला जाता है।
-विनोद बैनिवाल, चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed