फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Demand to regularize colonies picketing at DC office today

कॉलोनियां नियमित करने की मांग डीसी कार्यालय पर धरना आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Demand to regularize colonies picketing at DC office today
अंबाला छावनी स्थित तहसील कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे प्रोपर्टी डीलर। - फोटो : Ambala
अंबाला। नियमित कॉलोनियों पर धारा 7ए के प्रावधान लागू करने के विरोध में छावनी के प्रॉपर्टी डीलरों व आम जनता का आंदोलन वीरवार को 11वें दिन एसडीएम कार्यालय के समक्ष जारी रहा। इस अवसर पर प्रॉपर्टी एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक गोयल ने कहा कि जब तक अंबाला प्रशासन धारा 7ए के अनुसार नियमित कॉलोनियों को इससे बाहर नही करता, तब तक धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन

प्रधान महिंदर सेठी ने कहा कि मौजूदा सरकार आम जनता के कानूनी अधिकारों को छीनना चाहती है, लेकिन जागरूक जनता अपने अधिकार लेना जानती है। ओंकार सिंह ने कहा कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे उपायुक्त अंबाला के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त अंबाला को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उन्होंने खाकी खसरा नंबर की बजाय कॉलोनियां नियमित करने की मांग की। संविधान के अनुच्छेद 300ए के अनुसार प्रत्येक नागरिक को भारत में कहीं भी संपत्ति खरीदने व बेचने का अधिकार है, लेकिन जब से बीजेपी सत्ता में आई है, नागरिकों के मूलभूत अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने सभी साथियों व आम जनता से अपील की है कि शुक्रवार को ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपायुक्त कार्यालय में पहुंचकर धरने को सफल बनाएं। इस अवसर पर दीपक गुप्ता, सुनील सेठी, संजीव जैन, अनिल लम्बा, राजेश चोना, सौरभ कुमार, विनीश खन्ना व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed